सिलौंडी में चल रही विधायक कप क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में सिलौंडी की टीम ने पाली की टीम को 60 रन से हराकर विधायक कप की विजेता बनी ।
सिलौंडी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 176 रन बनाए ।
जवाब में पाली की पूरी टीम 116 रन ही बना सकी ।
बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी,भाजपा जिला मंत्री डॉक्टर प्रशांत राय,जिला पंचायत सदस्य कविता पंकज राय,सरपंच पंचों संतोष कुमार,उपसरपंच राहुल राय,विजय गुप्ता जी सहित अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरुस्कार प्रदान किया।
विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और सरपंच पंचों संतोष कुमार,उपसरपंच राहुल राय की ओर से विजेता टीम को 30000 रुपया और शील्ड प्रदान किया गया । विधायक कप के मैच आफ दा सीरीज श्रवण अवस्थी फौजी को श्री राम कृषि केंद्र की ओर विशेष शील्ड प्रदान किया गया ।
इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अरविंद तिवारी ,राकेश दुबे, न्यू स्टार टीम कप्तान संतोष काछी ,सौरभ सेन, जनपद पंचायत सदस्य अटल बिहारी वाजपेई, सचिव देव राज धनगर , सोशल मीडिया प्रभारी और वरिष्ठ पत्रकार धीरज जैन सहित हजारों दर्शक मौजूद रहे


