गांधी जी का सपना था कि देश को जागरूक ओर स्वच्छ बनाना है l उनके इस सपने को सच करने की कोशिश आज भी की जा रही है। इसी वजह से गांधी जी के जन्मदिन यानी 2 अक्टूबर 2014 को भारत सरकार द्वारा ‘स्वच्छ भारत अभियान‘ योजना को लागू किया गया था, जिसके तहत पूरे भारत को स्वच्छ बनाना था। लेकिन आज भी भारत की कुछ जगहें ऐसी हैं जिसकी हालत आज भी सुधर नहीं पाई है। जगह जगह कचरे के ढेर,
भरी हुई नालियों से पूरे गांव मैं फैल रही दुर्गंध की वजह से लोगों में हमेशा बीमारियों का डर बना रहता है l लेकिन अधिकारी कर्मचारी इस स्वच्छता अभियान को पतीला लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ।
आपको बता दें कि कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिरुहली रहवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि इस गांव मैं वर्षो से साफ सफाई नहीं की गई, नाली नही बनाए जाने से घरों का गंदा पानी सड़कों में बह रहा है जिससे लोगो का आवागमन दुश्वार हो गया है ।और जहा नाली बनी है वहा की आज तक साफ सफाई नहीं करवाई गई l सारी नालियां ऐसे ही खुली पड़ी हुई है l जिसकी दुर्गंध से लोग परेशान हो रहे है l कई बार पंचायत मुखिया से मौखिक शिकायत की गई परंतु आज तक कोई भी साफ सफाई नहीं करवाई गई l
वही ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते गांव एवं नालियों की साफ सफाई नहीं कराई गई तो संक्रमित बीमारियों का खतरा खड़ा सकता है । वही शंकर मंदिर के पास रंगमंच बनाए जाने की मांग की गई ताकि वहां साफ-सफाई बनी रहे ताकि पूजा करने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी ना हो l
हरिशंकर बेन


