पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंधु सूर्यवंशी द्वारा सीनियर कन्या छात्रावास पांढुर्णा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सीईओ द्वारा स्टॉक एवं सामग्री के अंतर्गत खरीदी गई सामग्री का स्टॉक, रजिस्टर मिलान, रजिस्टर में दर्ज मात्रा एवं वास्तविक उपलब्ध सामग्री का मिलान, अनयूज़्ड सामग्री तथा उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया।
खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, किचन की साफ-सफाई, रोजाना बनने वाले भोजन एवं मेन्यू तथा वास्तविक परोसने की स्थिति की जांच की गई। साथ ही यह भी देखा गया कि बच्चों को नियमित रूप से समय पर पूरा भोजन मिल रहा है या नहीं।
हॉस्टल की संपूर्ण सुविधाओं के अंतर्गत बिस्तर, चादर, कंबल की स्थिति का अवलोकन किया गया तथा पीने के पानी की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की गई। इसके अतिरिक्त टॉयलेट एवं बाथरूम की साफ-सफाई, बिजली व्यवस्था, पंखे, लाइट की उपलब्धता तथा सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत सीसीटीवी उपकरणों की स्थिति भी देखी गई।
निरीक्षण के दौरान बच्चों के मेडिकल चेकअप से संबंधित रिकॉर्ड, बीमार बच्चों की देखभाल की स्थिति की समीक्षा की गई तथा बच्चों से किसी भी प्रकार की शिकायत, दुर्व्यवहार अथवा लापरवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण उपरांत सीईओ श्रीमती बंधु सूर्यवंशी द्वारा हॉस्टल प्रभारी को जिम्मेदारी एवं कार्य प्रणाली से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
*संवाददाता शुभम सहारे पांढुरना*


