• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त  तपस्या परिहार ने की विभागीय गतिविधियों व कार्यों की समीक्षा  

by Manish Gautam Chiefeditor
December 9, 2025
in कटनी
0
समय-सीमा की बैठक में निगमायुक्त  तपस्या परिहार ने की विभागीय गतिविधियों व कार्यों की समीक्षा   
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

लंबित प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकरण कराने के दिए निर्देश

 अवैध कालोनी निर्माण, अवैध मैरिज गार्डन संचालकों तथा फायर एन.ओ.सी नहीं लेने वालों पर करें कार्यवाही – निगमायुक्त सुश्री परिहार

कटनी ( 9 दिसंबर ) –  विभागीय अधिकारी समय-सीमा की बैठक हेतु चिन्हित प्रकरणों को गंभीरता से लेकर उन पर मुस्तैदी से कार्य करें तथा समयबद्ध और संतोषजनक निराकरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उक्त निर्देश निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार द्वारा मंगलवार को आयोजित समय – सीमा की बैठक के दौरान विभागीय अधिकारियों को दिए गये। समय- सीमा की बैठक में निगमायुक्त सुश्री परिहार ने विभागीय गतिविधियों एवं विभिन्न योजनाओं सहित समय-सीमा के चिन्हित प्रकरणों एवं शिकायतों का विस्तार से रिव्यू किया।

बैठक के दौरान उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता, प्रभारी कार्यपालन यंत्री असित खरे, अंशुमान सिंह, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री अनिल जायसवाल, सुनील सिंह, आदेश जैन, उपयंत्री शैलेन्द्र प्यासी, मृदुल श्रीवास्तव, मोना करेरा, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य शाखा प्रमुखों की मौजूदगी रही।

लोक अदालत की तैयारियों की समीक्षा

 

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने निर्देशित किया कि आगामी 13 दिसंबर को नगर निगम द्वारा आयोजित की जाने वाली लोक अदालत का अधिक से अधिक करदाताओं को लाभ प्राप्त हो इस हेतु बैनर, पोस्टर, मुनादी एवं समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से लोक अदालत का पर्याप्त प्रचार-प्रसार किया जाए। नागरिकों की सुविधा एवं वसूली कार्य को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त ने आगामी दो दिवस में शत-प्रतिशत बिलों का वितरण कार्य पूर्ण करते हुए बकाया करों की वसूली का कार्य भी निरंतर जारी रखने के निर्देश दिए। निगमायुक्त ने जोनवार एवं वार्डवार बकाया वसूली की जानकारी से शीघ्र अवगत कराने के निर्देश भी राजस्व अधिकारी को दिए।

अवैध कालोनी , अवैध मैरिज गार्डन तथा फायर सेफ्टी एनओसी नहीं लेने वालों पर करें कार्यवाही

 

निगमायुक्त सुश्री परिहार ने बैठक के दौरान उपयंत्रियों को अपने प्रभार वाले वार्ड में रोजाना भ्रमण करते हुए अवैध कालोनी  से संबंधित शिकायत पाए जाने पर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को  वार्डो में अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन पर नियमानुसार कार्यवाही प्रस्तावित करने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से होटल संचालक, मॉल, स्कूल, हॉस्पिटल, बडी बिल्डिंगों आदि की भी जांच कर उनके द्वारा नियमानुसार फायर सेफ्टी एनओसी नहीं लिये जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

समग्र ई-केवाईसी के शेष कार्य को शीघ्र करें पूर्ण

 

नगर निगम कार्यालय एवं जोन कार्यालयों से माध्यम से कराये जा रहे आधार से समग्र के ई-केवाईसी कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान छूटे नागरिकों की ई-के.वाई.सी कराने के कार्य के साथ ही डुप्लीकेट आईडी के डिलीशन की कार्यवाही में गति लाने के तथा किये जाने वाले कार्य की सतत समीक्षा कर करने के निर्देश उपायुक्त श्री शैलेष गुप्ता को दिए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
कलेक्टर अशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाजार का किया भव्य शुभारंभ

कलेक्टर अशीष तिवारी ने प्राकृतिक एवं जैविक हाट-बाजार का किया भव्य शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d