• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 19, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश भोपाल

मध्य प्रदेश में ठंड का तीखा वार, 4 डिग्री तक गिरा पारा, कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप

by Manish Gautam Chiefeditor
December 7, 2025
in भोपाल
0
मध्य प्रदेश में ठंड का तीखा वार, 4 डिग्री तक गिरा पारा, कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी अब अपने तीखे तेवर दिखाने लगी है। पहली बार इस मौसम में प्रदेश का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। शहडोल जिले का कल्याणपुर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया, जहां लोगों को कंपकंपाती ठंड का सामना करना पड़ रहा है।

उमरिया 4.8 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार दिसंबर के दूसरे सप्ताह में बर्फीली हवाओं का असर और बढ़ेगा, जिससे ठंड और तीखी हो सकती है।

एसी से भी ज्यादा ठंडी हवाएं, लोग अलाव के सहारे

राजगढ़ में तापमान 5 डिग्री, पचमढ़ी में 5.2 डिग्री और रीवा में 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। पहाड़ी और वनांचल क्षेत्रों में सुबह-शाम लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। कई जगहों पर स्कूल जाने वाले बच्चे, बुजुर्ग और दिहाड़ी मजदूर सर्द हवाओं से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

इन जिलों पर शीतलहर की सबसे ज्यादा मार

प्रदेश के भोपाल, राजगढ़, सीहोर, शाजापुर और शहडोल जिलों में शीतलहर अपना असर दिखा रही है, जबकि इंदौर और सिवनी में स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है, जहां तीव्र शीतलहर चल रही है। शाजापुर, नरसिंहपुर और बैतूल में शीतल दिन घोषित किया गया है।

मौसम विभाग का अलर्ट, दो दिन और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के विशेषज्ञ शैलेंद्र नायक ने बताया कि अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि दिन और रात दोनों तापमान में हल्की गिरावट जारी रहेगी, जिससे ठंड और बढ़ेगी।

पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जिलों – बालाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर और शहडोल में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में भी ठंडी हवाएं लोगों को ठिठुरन का अहसास कराएंगी। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर और रीवा संभाग में आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह हल्का कोहरा और दोपहर में ठंडी हवाएं चलेंगी।

सावधानी जरूरी

विशेषज्ञों ने छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने और गर्म कपड़ों के उपयोग की सलाह दी है। आने वाले दिनों में ठंड का असर और गहराने की संभावना जताई गई है।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट के बाद भीषण आग, 23 लोगों की मौत

गोवा के अरपोरा नाइट क्लब में सिलेंडर विस्फोट के बाद भीषण आग, 23 लोगों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d