कटनी। कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देशानुसार एवं श्रीरामचन्द्र पथ गमन न्यास, भोपाल के परिपालन में शासकीय कन्या महाविद्यालय में श्रीरामचन्द्र पथ गमन कार्यक्रम का भव्य एवं धार्मिक माहौल में आयोजन किया गया। पूरा महाविद्यालय श्रीराम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्रा वंदना सिंह द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजन “श्रीरामचन्द्र कृपालु भजुमन” ने पूरे सभागार को भक्ति-रस में सराबोर कर दिया। वातावरण “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने प्रेरक उद्बोधन में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा श्रीरामचन्द्र के पथ गमन से जुड़े कटनी क्षेत्र के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी देकर छात्राओं का ज्ञानवर्धन किया। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन आज भी युवाओं के लिए आदर्श एवं मार्गदर्शक है।
🎤 भजन प्रतियोगिता में भक्ति की बहार
भजन प्रतियोगिता में 10 छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं —
🥇 प्रथम स्थान: प्रियांशी बैरागी
🥈 द्वितीय स्थान: खुशी मिश्रा एवं दिव्यांशी मिश्रा
🥉 तृतीय स्थान: लक्ष्मी रैदास
🧠 प्रश्नमंच में दिखी बौद्धिक चमक
श्रीराम के जीवन पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता में 19 छात्राओं ने भाग लिया —
🥇 अंकिता चतुर्वेदी
🥈 प्रतिभा पाण्डेय
🥉 सोनम पटेल
🎨 चित्रकला में उभरी सृजनात्मक प्रतिभा
श्रीरामचरित से प्रेरित चित्रकला प्रतियोगिता में —
🥇 मानवी शुक्ला
🥈 निधि शुक्ला
🥉 रोशनी यादव ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकगण — डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चतुर्वेदी, डॉ. अमिताभ पाण्डेय, डॉ. रोशनी पाण्डेय, के. जे. सिन्हा, बंदना मिश्रा, मिथलेश्वरी मरावी, शिल्पी कुमारी सिंह, नागेन्द्र यादव, पंकज सेन, डॉ. अनिल द्विवेदी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. श्रद्धा वर्मा, डॉ. फूलचंद कोरी, डॉ. बंदना चौहान, आंजनेय तिवारी, प्रेमलाल कांवरे, पूनम बाजपेयी, आरती वर्मा, ऋचा पाण्डेय, श्वेता कोरी, स्मृति दहायत, नम्रता निगम सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम का समापन श्रीराम के आदर्शों को जीवन में उतारने के संकल्प के साथ किया गया। पूरा वातावरण भक्ति, संस्कृति और संस्कारों की त्रिवेणी में सराबोर नजर आया।


