आज शनिवार की सुबह लगभग 11.30 बजे स्वास्थ्य विभाग की पोल खोलने वाला दृश्य देखने को मिला जहां समय से पहुंची आशा कार्यकर्ताए रीठी क्षेत्र का अमगावा आरोग्य केंद्र खुलने का इंतजार कर रही थी । लेकिन केंद्र मैं ताला लगा सीएचओ का नदारत रही l
अमगामा केंद्र का यह कोई एक दिन का मामला नहीं है हमेशा ही यह केंद्र बंद पाया जाता है l
जिससे यहां की स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से ठप्प पड़ी हुई है कई बार समाचार पत्रों के माध्यम से उच्च अधिकारियों को बंद पड़े केंद्र के विषय में अवगत कराया गया लेकिन अभी तक कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है l बताया जाता है कि कुछ समय पूर्व रीठी बीएमओ ने अमगाव सीएचओ को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया था l उसके बावजूद भी केंद्र संचालक अपनी मर्जी अनुसार सेवाएं देने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है l
हरिशंकर बेन


