जिला जेल छिन्दवाड़ा में गत दिवस गीता जयंती पर जेल मुख्यालय एवं म.प्र. शासन के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत महिला एवं पुरुष बंदियों की विशेष टोली द्वारा श्रीमद्भागवतगीता के 15वें अध्याय का संगीतमय वाचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण एवं श्री अर्जुन की वेशभूषा धारण कर झांकी प्रस्तुत की गई। योगेश्वर भगवान श्री कृष्ण के भजन-कीर्तन, नृत्य आदि की संगीतमय प्रस्तुति बंदियों द्वारा दी गई। सभी पुरूष एवं महिला बंदियों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर प्रभारी जेल अधीक्षक श्री ज्ञानांशु भारतीय एवं अन्य जेल स्टॉफ उपस्थित था।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


