छिंदवाडा- इनर व्हील क्लब द्वारा आयोजित ऑरेंज वेव वॉकथॉन का शुभारंभ पोला ग्राउंड से हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मणिपुर एवं छत्तीसगढ़ की पूर्व राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके ने इनर व्हील की झंडी दिखाकर वॉकथॉन की शुरुआत की। सुश्री उइके स्वयं प्रतिभागियों के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पुलिस ग्राउंड तक पहुँचीं और वहाँ उपस्थित स्कूली बच्चों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि – “अगर हौसला हो तो पथ भी आसान होता है, नहीं तो रास्ता भी मौत के समान होता है। जो हिम्मत हारते हैं जिंदगी भी हार जाते हैं, जिनमें अगर हौसला होता है, तो वह बाजी मार जाते हैं।” “जीवन में असफलताओं से कभी डरना नहीं चाहिए, बल्कि उनका डटकर सामना करना चाहिए। मेरे जीवन में भी कई असफलताएँ आईं, लेकिन उनसे सीख लेकर ही मैं आज इस मुकाम तक पहुँची हूँ।” कार्यक्रम के अंतिम चरण में नगर निगम छिंदवाड़ा की स्वच्छता टीम के साथ सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छता की शपथ ग्रहण की और सभी प्रतिभागियों एवं समाजसेवियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष श्वेता एम. घई, सचिव रोहिणी मेनन, स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर श्री जैन, कॉलेज प्रोफेसर टिकमानी पटवारी एवं समाज सेवी भी मौजूद रहे। इनर व्हील क्लब और सामाजिक कार्यकर्ताओ को शुभकामनाये दी।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


