मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज श्योपुर जिले की तहसील बड़ौदा मुख्यालय स्थित पुलिस थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के 6 जिलों के किसानों को सिंगल क्लिक के माध्यम से फसल क्षति मुआवजा राशि का वितरण किया। इस दौरान कुल 3 लाख 5 हजार 410 प्रभावित किसानों के बैंक खातों में 238 करोड़ 78 लाख रुपये अंतरित किए गए।
यह राशि श्योपुर, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम, धार और खण्डवा जिलों की 23 तहसीलों के 2,148 ग्रामों के किसानों को अतिवृष्टि, बाढ़ और पीला मोजेक कीट व्याधि से हुई फसल क्षति के लिए दी गई।
श्योपुर जिले को मिली सबसे बड़ी राशि
अतिवृष्टि और बाढ़ से प्रभावित श्योपुर जिले के 428 ग्रामों के 1 लाख 3 हजार 78 किसानों को धान फसल नुकसान के एवज में 100 करोड़ 83 लाख रुपये की राहत राशि प्रदान की गई।
अन्य जिलों को मिली मुआवजा राशि
- हरदा: 95,989 किसानों को सोयाबीन क्षति के लिए 71.52 करोड़ रुपये
- विदिशा: 51,830 किसानों को सोयाबीन व उड़द फसल के लिए 29.15 करोड़ रुपये
- नर्मदापुरम: 22,779 किसानों को सोयाबीन क्षति के लिए 19.84 करोड़ रुपये
- धार: 19,173 किसानों को सोयाबीन व मक्का क्षति के लिए 10.31 करोड़ रुपये
- खण्डवा: 12,961 किसानों को पीला मोजेक रोग से नुकसान के लिए 7.13 करोड़ रुपये
विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने श्योपुर जिले में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
लोकार्पण
- सेसईपुरा में आदिवासी बालक आश्रम – लागत 2.75 करोड़ रुपये
शिलान्यास
- श्योपुर में नर्सिंग कॉलेज भवन – 14.80 करोड़ रुपये
- 50 बिस्तरीय एकीकृत आयुष चिकित्सालय – 14.95 करोड़ रुपये
- बागवानी एवं खाद प्रसंस्करण ज्ञान प्रसार केंद्र – 96 लाख रुपये
- 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र
- ग्राम लहरौनी – 2.61 करोड़
- ग्राम बलावनी – 2.53 करोड़
- डाबीपुरा – 2.49 करोड़ रुपये
इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया


