छिन्दवाड़ा/26 नवंबर 2025/ जिला आबकारी कार्यालय में आज पूर्वाह्न सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य ने विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। वे छतरपुर से स्थानांतरित होकर छिन्दवाड़ा आए हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद श्री वैद्य ने कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सौहार्दपूर्ण परिचय प्राप्त किया।
परिचय के दौरान उन्होंने विभागीय दायित्वों की संक्षिप्त जानकारी लेते हुए यह स्पष्ट किया कि कार्य प्रणाली में पारदर्शिता, अनुशासन, सुचारु प्रक्रिया तथा जन-हित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों की प्रभावी पूर्ति का आह्वान किया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


