छिन्दवाड़ा/25 नवंबर 2025/ म.प्र. जन अभियान परिषद भोपाल के आदेशानुसार जिला कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायण के निर्देशानुसार में म.प्र. शासन के मंशानुसार म.प्र. जन अभियान परिषद छिंदवाड़ा के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री भवानी प्रसाद कुमरे के मार्गदर्शन में विकासखंड मोहखेड़ में जल संरक्षण के लिए जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी-बंधान किया गया।
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मोहखेड़ के सेक्टर-3 नवांकुर संस्था के तत्वाधान में आज विकासखंड मोहखेड़ के सेक्टर क्रमांक-3 के ग्राम मछेरा में जल संचय अभियान के अंतर्गत बोरी-बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 50 बोरी का बंधान किया गया। इस श्रमदान में जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री भवानीप्रसाद कुमरे, नवांकुर संस्था परामर्शदाता श्री मदन चौधरी, श्री राजेश धारे, श्री कैलाश सोनवार, श्री दिनेश नारेकर व सामाजिक कार्य की पढ़ाई कर रहे छात्रों ने श्रमदान करते हुए 50 बोरियो का बंधान बनाया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


