• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..…*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 25, 2025
in कटनी
0
*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..…*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*मेष* – पॉजिटिव: आप अपने काम के प्रति समर्पित रहते हैं, तो भाग्य खुद-ब-खुद आपका साथ देगा। अगर इस समय संपत्ति से जुड़ा कोई काम रुका हुआ है, तो उसे पूरा करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। नजदीकी रिश्तेदारों से मेल-जोल होने से भी खुशी मिलेगी।
नेगेटिव: कभी-कभी आपका ध्यान कुछ गलत कामों की ओर जा सकता है। कुछ समय आत्म-चिंतन में भी जरूर लगाएं। निवेश से जुड़ी गतिविधियाँ अभी टाल दें। भाइयों के साथ चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने की कोशिश करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में प्रभावशाली लोगों से संबंध आपके लिए नई सफलताएँ लाएंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ से काम में तेजी आएगी। कहीं उधार दिया हुआ या रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
लव: घर-परिवार में संबंधों में मिठास बनी रहेगी। दोस्तों से मिलने से आप मानसिक रूप से बहुत राहत महसूस करेंगे।
हेल्थ: ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान रहेगी। समय-समय पर उचित आराम भी जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृषभ* – पॉजिटिव: आज आप अपनी रोजमर्रा की व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय सुकून और मौज-मस्ती के लिए भी निकाल लेंगे। संतान की किसी उपलब्धि से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। घर में खास मेहमानों के आने से काफी व्यस्तता बनी रहेगी।
नेगेटिव: किसी भी मुश्किल परिस्थिति में अपना आपा न खोएं और शांति से उसका हल ढूंढें। ध्यान रखें कि आज खर्च ज्यादा रहेंगे, लेकिन जल्द ही परिस्थितियां संभल भी जाएंगी। युवाओं को मन मुताबिक सफलता न मिलने से धैर्य बनाए रखने की जरूरत है।
करियर: कार्यक्षेत्र में आज किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में परेशानी हो सकती है। अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो उसके हल होने की पूरी संभावना है। सरकारी नौकरी वाले लोगों को काम ज्यादा होने की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
लव: पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर कुछ गलतफहमियां हो सकती हैं, लेकिन आपस में बैठकर सुलझाने से परिस्थितियां संभल भी जाएंगी।
हेल्थ: अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाए रखना जरूरी है। किसी तरह का संक्रमण होने की आशंका है।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 8*

*मिथुन* – पॉजिटिव: आज आपका कोई निजी काम पूरा होने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें, साथ ही अनुभवी और सकारात्मक लोगों के साथ रहें। इससे आपकी सोच में नयापन आएगा।
नेगेटिव: वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर जरूर अमल करें। उनका सहयोग आपके लिए प्रेरणादायक रहेगा। बेकार की बाहरी गतिविधियों में अपना समय बर्बाद न करें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना भी जरूरी है।
करियर: कुछ खास संपर्कों के जरिए आपको अच्छे काम मिलने वाले हैं। इसलिए अपना पूरा ध्यान अपने व्यवसाय पर रखें। प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़े लोग सावधान रहें। निवेश से जुड़ी गतिविधियां करते समय किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह जरूर लें।
लव: वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाए रखने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है।
हेल्थ: सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें और हल्का खान-पान लें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 2*

*कर्क* – पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्र आपके पक्ष में हैं। आपको अपनी मेहनत और कोशिशों के अच्छे नतीजे मिलने वाले हैं। भाइयों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी और बीती हुई कुछ नकारात्मक गलतफहमियाँ भी दूर होंगी। आप काफी हद तक सुकून और शांति महसूस करेंगे।
नेगेटिव: आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी न होने दें, क्योंकि इस समय बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। कहीं भी बात करते समय सकारात्मक शब्दों का ही चुनाव करें। गलत शब्दों के इस्तेमाल से आपकी मानहानि भी हो सकती है। पैसों के लेन-देन से नुकसान हो सकता है।
करियर: व्यवसाय की जगह पर किसी कर्मचारी की वजह से परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन इस समय तनाव लेने के बजाय समझदारी से हल निकालना ज्यादा सही रहेगा। नौकरी वाले लोगों को ऑफिस में काम ज्यादा होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा।
लव: घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच चल रही गलतफहमियाँ दूर होंगी और आपसी संबंधों में फिर से मिठास आएगी।
हेल्थ: आपकी ही लापरवाही की वजह से सर्वाइकल और कंधों का दर्द बढ़ सकता है। कुछ समय योग और व्यायाम के लिए भी जरूर निकालें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: सामाजिक गतिविधियाँ बढ़ेंगी और लोगों से संपर्क भी बेहतर होंगे। अपने लक्ष्य को पाने का यह अच्छा समय है। आपकी योग्यता और काबिलियत खुलकर लोगों के सामने आएगी। आपकी सफलताओं को लेकर चर्चाएं रहेंगी।
नेगेटिव: कोई भी मुश्किल परिस्थिति आने पर गुस्से और जोश में आने से बचें और अपनी भावनाओं पर काबू रखें। किसी भी तरह के नए निवेश को फिलहाल टाल दें, क्योंकि पैसों से जुड़ी कुछ नुकसानदायक स्थितियाँ दिख रही हैं।
करियर: भाग्य मेहरबान रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी काम करने की प्रणाली बहुत ही अच्छी रहेगी, जिससे उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी और भविष्य में जल्दी ही फायदेमंद स्थितियाँ बनेंगी। लेकिन, हर निर्णय खुद ही लें तो बेहतर होगा। कई जगहों से आय संभव है।
लव: पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नजदीकी लोगों के साथ कोई मुलाकात करने का मौका मिलेगा।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मौसम के विपरीत खान-पान की वजह से पेट में किसी तरह की दिक्कत हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव: अधिकतर समय किसी खास व्यक्ति के साथ और धार्मिक गतिविधियों में बीतेगा, जिससे आपका स्वाभिमान और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों और युवाओं को अपनी पढ़ाई या करियर से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत महसूस होगी।
नेगेटिव: किसी भी काम के प्रति ध्यान बनाए रखना जरूरी है। लापरवाही की वजह से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते हैं। खर्चों के प्रति कंजूसी करना भी परिवार के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।
करियर: व्यापार में अपनी योग्यता और काम करने की क्षमता को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है, क्योंकि इस समय कुछ चुनौतियाँ सामने आएंगी। मीडिया और मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों पर भी ध्यान दें। आपको नई-नई जानकारियाँ मिलेंगी।
लव: पारिवारिक मामलों में चल रही समस्याओं को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें, निश्चित ही माहौल सुखद हो जाएगा। प्रेम संबंधों में ताजगी बनी रहेगी।
हेल्थ: जोखिम वाले कामों से दूर रहें। किसी भी मशीनरी आदि का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतें। दुर्घटना के योग बने हुए हैं।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

*तुला* – पॉजिटिव: आपका सकारात्मक नजरिया और संतुलित व्यवहार घर तथा बाहरी गतिविधियों में सही तालमेल बनाए रखेगा और आप अपने कामों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी धार्मिक जगह पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव: पैसों से जुड़ा कोई भी काम बहुत ही सावधानी से करें, क्योंकि धोखा होने की आशंका है। किसी भी काम पर ज्यादा सोच-विचार न करके तुरंत निर्णय लें, वरना अच्छे मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। कुछ समय बच्चों के साथ भी जरूर बिताएं।
करियर: व्यवसाय से जुड़े कामों में कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवार के सदस्यों के साथ भी सलाह जरूर करें, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। अभी कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है, इसलिए वर्तमान में जैसा चल रहा है, उसी को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
लव: पति-पत्नी के बीच भावनात्मक नजदीकी बढ़ेगी। शादी योग्य लोगों के लिए विवाह संबंधी अच्छे अवसर भी बनेंगे।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत रखने के लिए संतुलित आहार और दिनचर्या रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: आलस और मौज-मस्ती छोड़कर अपने कामों में व्यस्त हो जाएं, क्योंकि इस समय ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके लिए बहुत ही सकारात्मक बन रही है, इसका पूरा लाभ उठाएं। विद्यार्थियों को भी किसी प्रतियोगिता में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।
नेगेटिव: कहीं भी कोई निवेश करने से पहले उससे जुड़ी सही जानकारी जरूर हासिल करें। अगर कोई विवाद चल रहा है, तो मामला आज और ज्यादा उलझ सकता है। इसलिए सावधानी बरतें या मामले से जुड़ी कार्यवाही अभी टाल दें।
करियर: आपके पब्लिक रिलेशन और संपर्क अच्छे होने की वजह से व्यवसाय से जुड़े नए काम मिल सकते हैं। इसलिए इन पर अपना ध्यान लगाएं। आयात-निर्यात से जुड़े व्यवसाय अभी सामान्य ही रहेंगे। नौकरी वाले लोगों के लिए कुछ चुनौतियाँ रहेंगी।
लव: दांपत्य जीवन में मिठास रहेगी। प्रेम संबंधों में अपने लव पार्टनर की भावनाओं का भी सम्मान रखना जरूरी है।
हेल्थ: बदलते मौसम से अपना बचाव करना जरूरी है, क्योंकि इस समय खांसी और जुकाम जैसी दिक्कत महसूस कर सकते हैं।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 9*

*धनु* – पॉजिटिव: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति आपके अनुकूल है, इस अच्छे समय का पूरा फायदा उठाएं। रचनात्मक कामों और पढ़ाई में भी रुचि बनी रहेगी। नई-नई जानकारियाँ भी मिलेंगी। कोई भी निर्णय न ले पाने की स्थिति में वरिष्ठ सदस्यों का मार्गदर्शन लेना सहायक रहेगा।
नेगेटिव: कोई भी मुश्किल परिस्थिति आने पर अपना आत्मबल बनाए रखें। बेवजह गुस्से और जोश में आने से बनते कामों में दिक्कतें भी आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत की जरूरत है।
करियर: व्यवसाय में गतिविधियां जैसी चल रही हैं, वैसी ही बनी रहेंगी। आप अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से कई उलझे हुए कामों को सुलझा लेंगे। इस समय ग्रह-नक्षत्र व्यवसाय से जुड़ी नई संभावनाओं का भी निर्माण कर रहे हैं। नौकरी वाले लोगों पर काम का बोझ ज्यादा रहेगा।
लव: पति-पत्नी के आपसी तालमेल से घर का माहौल व्यवस्थित और खुशनुमा बना रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़कर समय बर्बाद न करें।
हेल्थ: त्वचा से जुड़ी किसी तरह की एलर्जी बढ़ सकती है। प्रदूषण और संक्रमण से अपना बचाव रखें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 9*

*मकर* – पॉजिटिव: आज अपने रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। भविष्य से जुड़ी नई-नई योजनाएं बनेंगी। बच्चों को शिष्टाचार और संस्कार देने में भी आपका खास सहयोग रहेगा। आध्यात्म के प्रति भी आपका झुकाव रहेगा।
नेगेटिव: दिन के दूसरे हिस्से में सावधान रहने की जरूरत है। अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है और बेकार के कामों में भी समय बर्बाद होगा। कभी-कभी आपका बहुत ज्यादा आत्मविश्वास और अहंकार आपके बनते कामों में रुकावट डाल सकता है।
करियर: व्यवसाय में कुछ न कुछ दिक्कतें रहेंगी। अपने स्टाफ और कर्मचारियों की सलाह पर भी जरूर ध्यान दें। काम के दबाव और तनाव को कम करने के लिए अपने काम को दूसरों के साथ बांटने की कोशिश करें। काम के सिलसिले में कहीं यात्रा का आदेश मिल सकता है।
लव: जीवनसाथी के साथ परिवार के लोगों का पूरा सहयोग बना रहेगा। युवा लोग प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर और पढ़ाई के साथ समझौता न करें।
हेल्थ: मौसम की वजह से स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। इस समय आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना सही है।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 8*

*कुंभ* – पॉजिटिव: कई समय से आपके ऊपर काम का बोझ ज्यादा बना हुआ है, आज उनसे काफी हद तक राहत मिलने वाली है। तरोताजा बने रहने के लिए अपने मनपसंद कामों में भी कुछ समय बिताएं। इस समय अपने पैसों से जुड़े कामों पर ध्यान देना आपके भविष्य के लिए बहुत ही फायदेमंद रहेगा।
नेगेटिव: अपने निजी कामों से ही मतलब रखें और ज्यादा बोलने से भी बचें। साथ ही, लाभ पाने के लिए कोई गलत रास्ता न अपनाएं। किसी संतान की तरफ से कोई चिंता होने से मन परेशान रहेगा। युवा लोग बेकार की मौज-मस्ती में अपना समय बर्बाद न करें।
करियर: व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियों में मौजूदा स्थिति पर अपना ध्यान लगाए रखें। जल्दी ही लाभ के रास्ते खुलने वाले हैं। अचानक ही कोई काम बनने से मन में खुशी रहेगी। नौकरी वाले लोगों को आज कोई खास काम मिल सकता है।
लव: वैवाहिक संबंध में सही तालमेल रहेगा। नजदीकी दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलने-जुलने का मौका बनेगा। युवा लोगों की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती है।
हेल्थ: अपने अंदर ऊर्जा और आत्मबल की कमी महसूस करेंगे। कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में भी जरूर बिताएं।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 1*

*मीन* – पॉजिटिव: आज का दिन रचनात्मक और मनपसंद कामों में बीतेगा, जिससे आपको बोरियत भरी दिनचर्या से भी राहत मिलेगी। सामाजिक और सोसाइटी से जुड़ी गतिविधियों में अपना योगदान जरूर दें, इससे आपका मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी।
नेगेटिव: कुछ मामलों में आपके विचार दूसरों से अलग रह सकते हैं और मनमुटाव का कारण भी बन सकते हैं। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने से आपके कामों में कुछ देरी भी रहेगी। मनोरंजन में खर्च करते समय अपने बजट का भी ध्यान जरूर रखें।
करियर: व्यवसाय में इस समय मार्केटिंग और प्रोडक्ट के प्रचार पर ध्यान देना जरूरी है। कोई भी उधार या लोन लेते समय उस पर दोबारा सोच-विचार जरूर कर लें। नौकरी वाले लोग ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को बेहतरीन तरीके से करने में सफल रहेंगे और इससे कंपनी को भी फायदा होगा।
लव: घर में मेहमानों के आने से खुशियों का माहौल रहेगा और तोहफों का लेन-देन सबको रोमांचित करेगा।
हेल्थ: दुर्घटना, चोट आदि जैसी परेशानियों से भी गुजरना पड़ सकता है। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
रुक्मिणी का भगवान कृष्ण को प्रेम पत्र, जानिये श्रीमद्भागवतम् का सबसे सुंदर प्रसंग :

रुक्मिणी का भगवान कृष्ण को प्रेम पत्र, जानिये श्रीमद्भागवतम् का सबसे सुंदर प्रसंग :

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d