कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुश्री उषा राय के मार्गदर्शन में थाना एन.के.जे. पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले के आरोपी, जो थाना क्षेत्र का सक्रिय निगरानी बदमाश है, को मात्र 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली गई है।
घटना विवरण
दिनांक 23/11/2025 को प्रार्थी महावीर शरण नायक, निवासी रोशन नगर, थाना एन.के.जे., कटनी, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके घर के बाहर खड़ी हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। आसपास तलाश करने पर भी कोई सुराग नहीं मिला।
रिपोर्ट पर थाना एन.के.जे. में अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई। चोरी की मोटरसाइकिल के संबंध में CCTV फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा मुखबिरों को सक्रिय किया गया।
उसी दिन प्राप्त जानकारी के अनुसार, CCTV फुटेज में दिखाई दे रहे संदिग्ध के हुलिए से मिलता-जुलता एक युवक राजकुमार स्कूल, बजरिया के पास बैठा पाया गया। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नितेश द्विवेदी, निवासी रोशन नगर, थाना एन.के.जे., बताया, जो थाना एन.के.जे. की निगरानी बदमाश सूची में भी दर्ज है। सख्ती से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने गाड़ी को बजरंग कॉलोनी, बच्चू यादव के घर के सामने सड़क किनारे छिपाकर रखा है।
पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान से मोटरसाइकिल विधिवत बरामद की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी
नितेश द्विवेदी
पिता – प्रमोद द्विवेदी
उम्र – 21 वर्ष
निवासी – रोशन नगर, हनुमान मंदिर के पास, थाना एन.के.जे., जिला कटनी
बरामद मशरूका
- हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल – अनुमानित कीमत ₹65,000
कार्रवाई में सराहनीय भूमिका
- थाना प्रभारी उप निरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत
- प्रधान आरक्षक 190 प्रहलाद सिंह सैयाम
- प्रधान आरक्षक 278 आरिफ हुसैन
- आरक्षक 58 विनोद मार्को
- एन.आर.एस. सोनू कहार
- हर्ष दशरे
- धुरेन्द्र यादव


