छिन्दवाड़ा/21 नवंबर 2025/ जिले के विकासखंड जुन्नारदेव में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खुमकाल में म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा जल संरक्षण कार्ययोजना के अनुरूप जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत खिड़कीकनेरी के ग्राम बम्हनीमाल के समीप जल संरक्षण के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार म.प्र.जन अभियान परिषद जुन्नारदेव जिला छिंदवाड़ा में जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में म.प्र. जन अभियान परिषद ब्लॉक समन्वयक जुन्नारदेव श्री संजय कुमार बामने के नेतृत्व एवं उपस्थिति में एवं परामर्शदाता श्री गोविंद नंदवंशी, श्रीमती आयुषी मालवीय, श्रीमती योगिता मर्सकोले, श्री सरजूलाल विश्वकर्मा और एमएसडब्ल्यू प्रथम वर्ष की छात्रा दीपिका उईके, अनिता तुमडाम, रीता कुशराम व बीएसडब्ल्यू के छात्र महेश बिसन्द्रे, नकुल सिरसाम की उपस्थिति में बम्हनीमाल में स्थित डोबरी नाला के पानी को बचाने और वन जीव प्राणियों एवं पालतू पशुओं की सुविधा के लिए और रबी फसल में सिंचाई के लिए लगभग 10 हेक्टेयर तक पानी पर्याप्त मात्रा में मिल सकेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए जन सहयोग से 95 से अधिक बोरी का चार परत का बोरी बांध श्रमदान करते हुए बनाया गया।
विकासखंड समन्वयक श्री बामने कहा कि जल प्रकृति कि यह अनमोल संपदा है। इसे बचाना हम सभी मनुष्यों का दायित्व है। इस पुनीत कार्य को जनसहयोग से निरंतर करना होगा। इसके बाद दृष्टि सामाजिक विकास एवं संस्थान कन्हान वन ग्राम के अध्यक्ष श्री बुनेश राजबैठे के द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस कार्यक्रम में श्री जंगीलाल उईके (सेवानिवृत ट्रैक मैन रेल्वे), श्री सुभाष उईके (मेट), श्री जगन कंगाली, श्रीमती पिंकी बगाहे, श्रीमती सरस्वती उईके, श्रीमती उमा, श्रीमती सुमला, श्रीमती कविता, श्रीमती कस्तोरी, श्रीमती कमलबती, श्री सीताराम, श्री मणिराम उईके, श्री नंदू विश्वकर्मा एवं ग्रामीण लोग उपस्थित थे ।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


