• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 11, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*तामिया महाविद्यालय में करियर योजनाओं से विद्यार्थियों को जोड़ने के संबंध में बैठक आयोजित*

by Manish Gautam Chiefeditor
November 20, 2025
in छिन्दवाडा
0
*तामिया महाविद्यालय में करियर योजनाओं से विद्यार्थियों को जोड़ने के संबंध में बैठक आयोजित*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्‍दवाड़ा/20 नवंबर 2025/ जिले के विकासखंड तामिया के महाविद्यालय तामिया में आयोजित विशेष बैठक के दौरान जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती माधुरी भलावी ने विद्यार्थियों को रोजगार एवं स्वावलंबन से जोड़ने के लिए हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। श्रीमती भलावी ने बताया कि रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए महाविद्यालय में रोजगार शिविर एवं करियर कार्यशाला आयोजित कर इंटरव्यू तैयारी, कौशल विकास, स्टार्टअप मार्गदर्शन तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

प्राचार्य श्री विजय सिंह सिरसाम ने भी विद्यार्थियों के हितार्थ प्रशासन युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं, कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती भलावी ने महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा किये जा रहे नवाचारों की प्रशंसा करते हुए विद्यार्थियों के लिए अपने अतिरिक्त विचार भी साझा किए। उन्होंने कहा कि आज के समय में कौशल आधारित शिक्षा ही रोजगार का सबसे बड़ा साधन है। युवाओं को डिजिटल साक्षरता, ड्राइविंग कौशल, आईटी प्रशिक्षण, उद्यमिता तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

ग्रामीण युवाओं को स्थानीय संसाधनों के आधार पर स्वरोजगार जैसे-परिवहन सेवा, कृषि आधारित उद्योग, डेयरी, पर्यटन से जुड़े कार्य आदि को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अधिक से अधिक विद्यार्थियों को कैरियर काउंसलिंग और व्यवसायिक प्रशिक्षण से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। सभी ने भविष्य में होने वाले रोजगार शिविरों एवं कार्यशालाओं में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। बैठक में प्रो.निरंजन सिंह राजपूत द्वारा वाहन लायसेंस शिविर के लिये ध्यानाकर्षण कराये जाने पर उन्होंने कहा जिला कलेक्टर एवं आरटीओ से समन्वय कर महाविद्यालय परिसर में जल्द ही लाइसेंस शिविर का आयोजन किया जाएगा, ताकि ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्र के युवाओं को परिवहन संबंधी दस्तावेज़ आसानी से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं की सुविधा के लिए वाहन के लिये ऋण स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाया जाएगा, जिससे स्वरोजगार के अवसर और अधिक बढ़ सकें। सौजन्य मुलाकात के दौरान डॉ. निर्भय सिंह डोडवे, प्रो.नवीन यादव, डॉ.दिनेश ढाकरिया, डॉ.वेद सरवैया, स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी प्रो.शैलेष मिश्रा एवं श्रीमती रीता उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*उपहार योजना अंतर्गत अर्जुनवाड़ी के 92 विद्यार्थियों को तनिष्क ज्वेलर्स द्वारा जूते–मोज़े वितरण*  *मोहखेड़ के अर्जुनवाड़ी विद्यालय में उपहार वितरण कार्यक्रम संपन्न*

*उपहार योजना अंतर्गत अर्जुनवाड़ी के 92 विद्यार्थियों को तनिष्क ज्वेलर्स द्वारा जूते–मोज़े वितरण* *मोहखेड़ के अर्जुनवाड़ी विद्यालय में उपहार वितरण कार्यक्रम संपन्न*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.