MPNEWSCAST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पन्ना जिले के शाहनगर में आयोजित हितग्राही सम्मेलन के अवसर पर 82 करोड़ से अधिक के 14 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर एक विकास कार्य का लोकार्पण किया, जबकि 13 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।
लोकार्पित कार्य में लोक निर्माण विभाग के तहत 8.78 करोड़ लागत राशि से निर्मित बिसानी-सलेहा वाया मैन्हा मार्ग का उन्नयन कार्य शामिल है। इसी तरह जल संसाधन विभाग के 4.25 करोड़ के तिघरा बैराज का भूमिपूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग अंतर्गत 7.19 करोड़ के ताला सारंगपुर मार्ग में मजबूतीकरण कार्य, 2.15 करोड़ के तिघरा करिया पटना मार्ग, 2.82 करोड़ के किन्ना मेन रोड से महोडकला मार्ग, 5.39 करोड़ के करिया से महोडकला मार्ग, 6.98 करोड़ के बगरोड से सुर्रा डोभा मार्ग, 2.43 करोड़ के कल्दा बछौन से गुवरदा मार्ग, 1.99 करोड़ के कल्दा बछौन से मगरदा मार्ग, 12.15 करोड़ के बगरोड सलैया समारी मार्ग, 4.97 करोड़ के नांदचांद नयाखेडा मार्ग, 9.13 करोड़ के ताला बंजारी मार्ग, 4.63 करोड़ के मोहन्द्रा-रैपुरा मार्ग के कि.मी. 37/8 से 38/8 तक में सीमेंट कांक्रीट मार्ग तथा 9.76 करोड़ के झिरिया हरिशचन्द्र से चहकना मार्ग का भूमिपूजन भी किया।
#JansamparkMP #panna
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh VD Sharma Rajesh Kumar Verma Brijendra Pratap Singh Prahlad Singh Lodhi MLA Pawai-58


