समाजसेवी मंजूषा गौतम ने सभी बच्चों को बाल दिवस की दी शुभकामनाएं——
हमारे भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर मनाए जाने वाले बाल दिवस के अवसर पर मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की चेयरपर्सन समाजसेवी अधिवक्ता मंजूषा गौतम सांदीपनि विद्यालय पहुंचकर छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों के बीच में जाकर सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। समाज सेवी मंजूषा गौतम ने बताया कि आज स्कूल में बाल मेला का आयोजन किया गया था जिसमें सभी बच्चे बहुत ही उत्साह के साथ पार्टिसिपेट कर रहे थे। कुछ बच्चे गाना गा रहे थे कुछ बच्चे बैडमिंटन खेल रहे थे कुछ बच्चों ने खाने-पीने के स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टाल लगाई हुई थी। सभी बच्चे उत्साह से भरे हुए थे। समाजसेवी मंजूषा गौतम ने हमारे देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के जीवन परिचय का संक्षिप्त परिचय बच्चों को दिया । बच्चों ने भी बताया कि हम सभी जवाहरलाल नेहरू जी को प्यार से चाचा जी का कर बुलाते हैं।


