• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, March 7, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कलेक्टर श्री तिवारी के निवास पर पहुंचे बीएलओ, दिया गणना प्रपत्र कलेक्टर ने स्वयं भरा प्रपत्र, एप में दर्ज की गई जानकारी

by Manish Gautam Chiefeditor
November 14, 2025
in कटनी
0
कलेक्टर श्री तिवारी के निवास पर पहुंचे बीएलओ, दिया गणना प्रपत्र कलेक्टर ने स्वयं भरा प्रपत्र, एप में दर्ज की गई जानकारी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

MP NEWS CAST 

कटनी, 14 नवंबर — जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर बीएलओ द्वारा गणना प्रपत्र वितरित करने का कार्य लगातार जारी है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में शुक्रवार को प्राथमिक शाला भवन झिंझरी के मतदान केन्द्र क्रमांक 244 की बीएलओ श्रीमती स्वाति चौहान कलेक्टर निवास पहुँचीं और कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आशीष तिवारी को गणना प्रपत्र प्रदान किया। कलेक्टर ने स्वयं सभी आवश्यक जानकारी भरकर व नवीन फोटो संलग्न कर प्रपत्र बीएलओ को सौंपा। बीएलओ ने तुरंत ही मोबाइल एप के माध्यम से विवरण डिजिटल रूप में दर्ज कर पावती प्रदान की।

इस अवसर पर अनुविभागीय राजस्व अधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी (मुड़वारा-93) प्रमोद चतुर्वेदी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी एवं प्रभारी तहसीलदार कटनी नगर हर्षवर्धन रामटेक भी मौजूद रहे घर-घर पहुंच रहे बीएलओ

जिले में सभी बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर विशिष्ट गणना पत्रक (EFS) वितरित किए जा रहे हैं तथा मतदाताओं के नामों का वर्ष 2002–2004 की मतदाता सूची से मिलान कर लिंक करने में सहायता की जा रही है।
गणना प्रपत्र भरने के लिए मतदाता को कोई दस्तावेज जमा नहीं करना होता, लेकिन नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो उपलब्ध कराना आवश्यक है।

कलेक्टर की नागरिकों से अपील

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की है कि जब बीएलओ उनके घर पहुंचे तो सटीक एवं ताज़ा जानकारी उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि—

“यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। सभी नागरिक सहयोग करें ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल हो और कोई अपात्र प्रविष्टि न रहे।”


महत्वपूर्ण तिथियाँ

  • 4 दिसंबर 2025 – पुनरीक्षण की तैयारियाँ एवं मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण पूरा
  • 9 दिसंबर 2025 – मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन
  • 8 जनवरी 2026 – दावे एवं आपत्तियाँ स्वीकार करने की अंतिम तिथि
  • 31 जनवरी 2026 – दावे-आपत्तियों का निराकरण
  • 3 फरवरी 2026 – मूल व पूरक मतदाता सूची तैयार
  • 7 फरवरी 2026 – अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल के घर जाकर बीएलओ ने दिया गणना पत्रक

मुड़वारा विधायक श्री जायसवाल के घर जाकर बीएलओ ने दिया गणना पत्रक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d