ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव मैं 15,20 दिनो से अंधेरा पसरा हुआ है। शिकायत के बाद भी बिजली विभाग की ओर से खराब ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा रहा है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
गौरतलब यह है कि कटनी जिले की रीठी तहसील क्षेत्र के ग्राम तिलग्वा में लगा ट्रांसफार्मर 15,20 दिनो से खराब पड़ा हुआ है जिसके बाद से गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी हुई है ।ग्रामीणों की ओर से बिजली विभाग के कर्मचारियों को सूचना देकर ट्रांसफार्मर बदलवाने को कहा गया लेकिन अभी तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है। बिजली न मिलने से जहां रात में पूरे गांव में अंधेरा पसरा रहता है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली न मिलने से जहां बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है वहीं लोगों के घरों में लगे बिजली चालित आटा चक्की जैसे सभी यंत्र बंद पड़े हैं। जबकि खराब ट्रांसफार्मर 48 घंटे में बदलने का प्रावधान है। और आज 15, 20 दिनों में भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया हैं। जिसका खामियाजा बिजली उपभोक्ता भुगत रहे हैं। ग्रामवासियों ने उच्याधिकारियो से खराब पड़े ट्रांसफार्मर को बदलवाकर बिजली आपूर्ति ठीक कराने की मांग की है।
हरिशंकर बेन


