नगर स्थित बालाजी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों की वैचारिक क्षमता के विकास हेतु वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था — *‘भारतीय शिक्षा प्रणाली विश्व की श्रेष्ठ शिक्षा प्रणाली है या नहीं।’* इस विषय पर पक्ष और विपक्ष दोनों टीमों के बीच प्रभावशाली तर्क-वितर्क हुए।
विपक्ष की टीम ने अपने विचारों व तथ्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करते हुए प्रतियोगिता में विजय प्राप्त की। पूरा कार्यक्रम अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक रहा। प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों की खूब सराहना और तालियाँ अर्जित कीं।
कार्यक्रम की निर्णायक के रूप में विद्यालय की प्राचार्या श्रीमति बी. अनुराधा नायडू और एसोसिएट डायरेक्टर बी. आदर्श नायडू उपस्थित रहे। आयोजन की सफलता में प्रभारी शिक्षक मिर्ज़ा आदिल अमान व नाज़मीन शेख की सक्रिय भूमिका रही। मंच संचालन का दायित्व विद्यार्थी रुधव शमशेर और असमा नाज़ ने बखूबी निभाया।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


