कटनी (12 नवंबर) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सिवनी के पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से लाड़ली बहना योजना के तहत कटनी जिले की 2 लाख 41 हजार 256 लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 30वीं किस्त के तौर पर 35 करोड 38 लाख 30 हजार 600 रूपये की राशि का अंतरण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस माह लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रूपये की बढ़ी हुई राशि अंतरित की।
यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट के एनआईसी कक्ष सहित जिले की सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों, ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों में भी आयोजित किया गया। जहां उपस्थित हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री के संबोधन के सीधे प्रसारण को देखा और सुना। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशानुसार राशि अंतरण के विवरण इस प्रकार हैं —
- जनपद पंचायत बड़वारा की 39,664 पात्र महिलाओं के खाते में ₹5,84,12,800
- जनपद पंचायत बहोरीबंद की 40,613 पात्र महिलाओं के खाते में ₹5,95,38,100
- जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की 37,565 पात्र महिलाओं के खाते में ₹5,50,82,100
- जनपद पंचायत कटनी की 27,935 पात्र महिलाओं के खाते में ₹4,08,12,900
- जनपद पंचायत रीठी की 25,933 पात्र महिलाओं के खाते में ₹3,81,20,300
- जनपद पंचायत विजयराघवगढ़ की 35,128 पात्र महिलाओं के खाते में ₹5,16,69,000
साथ ही नगरीय निकायों में भी राशि अंतरण किया गया —
- नगर निगम कटनी की 28,313 पात्र महिलाओं के खाते में ₹4,12,85,500
- नगर परिषद बरही की 2,321 पात्र महिलाओं के खाते में ₹34,16,100
- नगर परिषद कैमोर की 2,297 पात्र महिलाओं के खाते में ₹33,14,500
- नगर परिषद विजयराघवगढ़ की 1,487 पात्र महिलाओं के खाते में ₹21,79,300


