छिन्दवाड़ा/06 नवम्बर 2025/ कलेक्टर श्री हरेंद्र नारायन के निर्देशन एवं ज़िला आबकारी अधिकारी श्री अजीत एक्का के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त अमरवाड़ा के दल द्वारा ग्राम छुई में दबिश दी गई, जहां से आरोपी के कब्जे से 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा कब्जे में ली गई। इसके बाद ग्राम सालीवाड़ा में नाले के किनारे प्लास्टिक के छोटे कैन में भरकर छुपाकर रखा हुआ 200 किलोग्राम महुआ लाहन विधिवत नष्ट किया गया। इसी प्रकार ग्राम केकड़ा में कार्यवाही कर नाले के किनारे से ही प्लास्टिक के कैनो में भरे 80 किलोग्राम महुआ लाहन को नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के अंतर्गत कुल 04 प्रकरण कायम कर 08 लीटर हाथ भट्टी मदिरा कब्जे में ली गई एवं 280 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया। यह कार्यवाही वृत्त प्रभारी सुश्री वैशाली भगत के नेतृत्व में की गई, जिसमें आबकारी अमले के साथ ही थाना अमरवाड़ा के सिपाहीगण भी उपस्थित थे।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


