कटनी। जेपी वी डी ए वी विद्यालय, कटनी के विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को नजदीक से जानने के उद्देश्य से राजस्थान की राजधानी जयपुर का त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। यह अध्ययन यात्रा 29 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025 तक आयोजित की गई। विद्यार्थी दयोदया एक्सप्रेस द्वारा जयपुर के लिए रवाना हुए। इस भ्रमण का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षक श्री रविन्द्र त्रिपाठी ने किया। यात्रा के दौरान श्री रंजन अग्रवाल, श्री अमरदीप शर्मा, श्रीमती नीलांजना गोस्वामी, श्रीमती नीना मिश्रा, श्रीमती स्मिता चक्रवर्ती, श्रीमती अंजुलता सेन एवं श्रीमती शिल्पी गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
पहला दिन — ऐतिहासिक विरासत से साक्षात्कार
भ्रमण के पहले दिन विद्यार्थियों ने एलबर्ट हॉल म्यूजियम, राम निवास गार्डन, बिड़ला मंदिर, गणेश मंदिर और पत्रिका गेट का अवलोकन किया। राजस्थान की कला, संस्कृति और ऐतिहासिक कलाकृतियों को देखकर विद्यार्थियों में गहरा उत्साह देखने को मिला।
दूसरा दिन — स्थापत्य और विज्ञान का संगम
दूसरे दिन छात्रों ने जयपुर की प्रसिद्ध पिंक सिटी का भ्रमण किया। हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और जलमहल जैसे ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों ने स्थापत्य कला, खगोल विज्ञान और राजस्थान के गौरवशाली इतिहास की जानकारी प्राप्त की।
तीसरा दिन — आधुनिकता और संस्कृति का अनुभव
भ्रमण के तीसरे दिन विद्यार्थियों ने राजमंदिर सिनेमा, स्टैच्यू सर्किल, बिरला प्लैनेटोरियम, राजा जय सिंह स्मारक तथा बापू बाजार का भ्रमण किया। यहां उन्होंने जयपुर की जीवनशैली, पारंपरिक व्यंजन, संस्कृति और लोककला का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त किया।
भ्रमण का समापनतीन दिवसीय अध्ययन यात्रा के उपरांत सभी विद्यार्थी 2 नवम्बर को सुरक्षित रूप से कटनी लौट आए। इस शैक्षणिक यात्रा ने विद्यार्थियों को इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति और विज्ञान का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया।
विद्यालय के प्राचार्य एवं मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक श्री संजीव कुमार सिन्हा ने कहा कि “ऐसी शैक्षणिक यात्राएँ विद्यार्थियों के ज्ञानवर्धन के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक सिद्ध होती हैं।” उन्होंने सभी विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को इस सफल भ्रमण के लिए शुभकामनाएँ दीं।
यह त्रिदिवसीय शैक्षणिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और ज्ञानवर्धक अनुभव साबित हुआ।
📰 एमपी न्यूज़ कास्ट
✍️ मनीष गौतम
📞 999320523


