रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। विद्या भारती मध्यभारत प्रांत का सप्तशक्ति संगम समारोह का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नर्मदापुरम में रविवार को दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन संयोजिका सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नर्मदापुरम द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है। इस संगोष्ठी का उद्देश्य समाज की मातृशक्ति को एक मंच पर एकत्र होकर स्व के बोध का जागरण कर “आओ सखी संवारे अपना घर” विचार को पोषित करना है। सप्तशक्ति संगम में विषय कुटुंब प्रबोधन और पर्यावरण भारतीय दृष्टिकोण सहित पंच परिवर्तन कुटुंब प्रबोधन,पर्यावरण, सामाजिक समरसता, स्व का बोध, नागरिक कर्तव्य विषय रखे गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालाखेड़ी रोड नर्मदापुरा में 2 नवंबर रविवार दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया है।


