सुनिऐ ग्रामीण महिलाओ की जुबानी
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी। स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़खेरा में अवैध शराब की खुलेआम बिक्री के खिलाफ ग्राम की महिलाओं और पुरुषों का आक्रोश फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम कर दिया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री हो रही है, जिससे युवा वर्ग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई बार शिकायत करने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने कहा कि यदि प्रशासन शीघ्र ही इस अवैध कारोबार पर रोक नहीं लगाता, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
सूचना मिलने पर स्लीमनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।


