रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। नगर में जहां पुलिस निरंतर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर रही है और कानून व्यवस्था बेहतर करने का काम कर रही है। ऐसे में कुछ दबंग अपनी दादागिरी दिखाने के लिए उतारु हो रहे हैं। जो कि दीपावली के ऐन मौके पर पुलिस के लिए एक चुनौती भी है। ऐसे में रविवार को दीपावली त्यौहार बाजार के बीच पुलिस अधीक्षक चौराहे से एनएमवी कॉलेज जाने वाले मार्ग पर चादर, कंबल, तकिए,पर्दे की दुकानो का सड़क किनारे लगे बाजार में दोपहर को उस वक्त हड़कंप गया, जब कुछ लड़के आपस में लड़ पड़े। लड़ाई का दृश्य देखकर वहां से गुजर रहे लोगों में दहशत का माहौल निर्मित हुआ। मीडिया द्वारा झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के बाद लोगों के व्यूज भी सामने आए। सिटी कोतवाली टीआई कंचन सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में जांच कराई जाएगी, कौन लोग झगड़ा कर रहे थे, जानकारी ली जाएगी और पुलिस वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा।
दूसरी तरफ यह बात भी सामने आ रही है कि यहां पर व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा को लेकर उक्त झगड़ा हुआ है जो काफी समय से चल रहा है। जिसका लाइव वीडियो आज सामने आया है। ऐसे में लोगों के तर्क भी सामने आ रहे हैं कि शहर में बाहरी लोग जो आ रहे हैं उनकी जांच होना चाहिए। पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए, किराए के कमरों में रहने वाले लोगों के भी वेरिफिकेशन होना चाहिए और माहौल खराब करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई होना चाहिए।


