• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, September 5, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

*जिले के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिए निर्देश*

by Manish Gautam Chiefeditor
October 14, 2025
in छिन्दवाडा
0
*जिले के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न, शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर दिए निर्देश*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

छिन्दवाड़ा/14 अक्टूबर 2025/ जिले के शासकीय हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आज शासकीय सांदीपनि विद्यालय गुरैया में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस. बघेल ने की।

बैठक में छिंदवाड़ा, परासिया, बिछुआ, अमरवाड़ा एवं तामिया विकासखंड के सभी प्राचार्य उपस्थित थे। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने एक-एक कर प्रत्येक प्राचार्य से चर्चा की और विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में स्वआकलन प्रपत्र की स्थिति, त्रैमासिक परीक्षा परिणाम का विश्लेषण, रेमेडियल कक्षाओं की प्रगति, एमपी टास्क की स्थिति, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय अभियान, विकसित भारत बिल्डाथन 2025 में विद्यालयों के पंजीयन एवं आइडिया अपलोड, कक्षा 10वीं एवं 12वीं के वार्षिक परीक्षा परिणाम सुधार हेतु कार्ययोजना तथा प्रश्न बैंक एवं पॉकेट डायरी निर्माण जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने प्राचार्यों से यह भी जानकारी ली कि बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के लिए उनकी व्यक्तिगत कार्ययोजना क्या है।

बैठक के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने सांदीपनि विद्यालय की विभिन्न प्रयोगशालाओं एवं कक्षाओं जैसे पुस्तकालय, संगीत, नृत्य, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, गणित, आईसीटी एवं व्यावसायिक शिक्षा (आईटी और अपैरल) प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया तथा विद्यालय परिसर की स्वच्छता एवं अनुशासन की सराहना की।

इस अवसर पर सहायक संचालक श्री पी.एल. मेश्राम, उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा के प्राचार्य श्री डी.पी. डेहरिया, एडीपीसी श्री गिरीश शर्मा, जिला व्यावसायिक समन्वयक डॉ. साबिर फारूकी, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री अब्दुल हक खान सहित सभी विकासखंडों के प्राचार्य उपस्थित थे।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*हर्रई में आबकारी दल और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही*  *15 लीटर कच्ची शराब व 600 कि.ग्रा.महुआ लाहन किया गया बरामद*

*हर्रई में आबकारी दल और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही* *15 लीटर कच्ची शराब व 600 कि.ग्रा.महुआ लाहन किया गया बरामद*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.