कटनी (01 अक्टूबर) – सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत नगर निगम के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में बुधवार को एडिप योजना के तहत आयोजित दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान लोकसभा खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा, महापौर प्रीति संजीव सूरी, निगम अध्यक्ष मनीष पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, नगर निगम आयुक्त सुश्री तपस्या परिहार सहित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों की मौजूदगी में सामाजिक अधिकारिता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडिप योजना अंतर्गत एलिम्पो कंपनी द्वारा चिह्नित 43 हितग्राहियों में से उपस्थित 39 हितग्राहियों को निःशुल्क मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री गोविंद चावला, तुलसा गुलाब बेन,सुमन राजू माखीजा,पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव,शकुंतला सोनी,रेखा संजय तिवारी,सीमा श्रीवास्तव,वंदना राजकिशोर यादव, शशिकांत तिवारी,उमेन्द्र अहिरवार, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल,पीतांबर टोपनानी,प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सुरेश सोनी,पूर्व पार्षद सीमा जैन सोगानी,सुनील उपाध्याय,मृदुल द्विवेदी,पूर्व निगम अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रहरि,मण्डल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य अपनी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्रदान किये जा रहे हैं, ये उपकरण उनके जीवन–यापन में बहुत उपयोगी साबित होंगे।
इस अवसर पर डिप्टी डायरेक्टर सामाजिक न्याय अनुराग मोदी, जनपद पंचायत सीईओ कटनी प्रदीप सिंह, सहित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र जनपद पंचायतों एवं नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में दिव्यांगजन एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग कटनी द्वारा किया गया।


