• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Sunday, March 8, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

कचरा ट्रांसफर स्टेशन में रखें साफ-सफाई, एमएसडब्ल्यू प्लांट में बढ़ेगी रफ्तार : आयुक्त तपस्या परिहार। कचरा ट्रांसफर स्टेशन में दो दिन में सफाई करने के निर्देश

by Manish Gautam Chiefeditor
September 30, 2025
in कटनी
0
कचरा ट्रांसफर स्टेशन में रखें साफ-सफाई, एमएसडब्ल्यू प्लांट में बढ़ेगी रफ्तार : आयुक्त तपस्या परिहार।  कचरा ट्रांसफर स्टेशन में दो दिन में सफाई करने के निर्देश
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कटनी। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार ने सोमवार को दुगाडी नाला स्थित ट्रांसफर स्टेशन एवं अमीरगंज एमएसडब्ल्यू प्लांट का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने ट्रांसफर स्टेशन पर गंदगी पाए जाने पर नाराजगी जताई और प्रोजेक्ट मैनेजर को दो दिनों में संपूर्ण परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों की उपलब्धता, उनकी धुलाई, स्टेशन में प्रवेश का समय, पार्किंग स्थल और मैकेनिकल टीम के कार्यों की विस्तार से समीक्षा की।

👉 कचरा सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग की गहन जांच
निगमायुक्त ने वाशिंग एरिया, शेड, टिपिंग कम्पेक्टर और मेंटेनेंस स्टोर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कचरे के उचित सेग्रीगेशन और प्रोसेसिंग को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

👉 एमएसडब्ल्यू प्लांट में तेज हो कचरे का निपटान
अमीरगंज प्लांट के दौरे में आयुक्त ने कंपोस्ट बनाने की प्रक्रिया देखी और कचरे के धीमे निपटान पर असंतोष जताया। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को मेनपावर बढ़ाने और शीघ्र निपटान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

👉 रियल टाइम मॉनिटरिंग पर जोर
कमांड एंड कंट्रोल यूनिट का निरीक्षण कर आयुक्त ने वाहनों के रूट ट्रैकिंग, डेटा प्वाइंट और मॉनिटरिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कचरा संग्रहण की रियल टाइम मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त जनशक्ति लगाई जाए ताकि स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत हो सके।

👉 सख्त हिदायतें
निरीक्षण के दौरान प्लांट पहुंच मार्ग पर गंदगी पाए जाने पर निगमायुक्त ने क्षेत्रीय दरोगाओं को तलब कर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

इस मौके पर उपायुक्त शैलेष गुप्ता, कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, राजस्व अधिकारी जागेश्वर पाठक, सहायक यंत्री सुनील सिंह, आदेश जैन, अश्विनी पांडेय, स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी सहित कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading...
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*ब्रेकिंग*  *महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित*

*ब्रेकिंग* *महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d