• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, June 26, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश छिन्दवाडा

* *किडनी फेलियर के प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमएचओ, डीन मेडिकल कॉलेज एवं अन्य डॉक्टरों के साथ की बैठक*

by Manish Gautam Chiefeditor
September 29, 2025
in छिन्दवाडा
0
* *किडनी फेलियर के प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमएचओ, डीन मेडिकल कॉलेज एवं अन्य डॉक्टरों के साथ की बैठक*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*बच्चों का सही और समय पर उपचार सुनिश्चित करें डॉक्टर – कलेक्टर श्री सिंह*

* *आवश्यकता पड़ने पर एयर एंबुलेंस सेवा का भी दिलाएं लाभ – कलेक्टर श्री सिंह*

* *झोला छाप डॉक्टरों से इलाज न करवाएं अभिभावक- कलेक्टर श्री सिंह*

*छिन्दवाड़ा/29 सितम्बर 2025/* जिले में बच्चों में किडनी संबंधी बीमारी के प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह ने सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नरेश गोन्नाडे, डीन मेडिकल कॉलेज डॉ.अभय कुमार सिन्हा, अन्य डॉक्टर्स, ड्रग्स इंस्पेक्टर एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री सिंह ने सीएमएचओ को लगातार इन प्रकरणों की पुख्ता मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरी तरह से प्रोएक्टिव होकर काम करें, ताकि किसी भी स्थिति को गंभीर होने से रोका जा सके। जरूरत पड़ने पर मरीजों को नागपुर स्थित एम्स अस्पताल रेफर किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि मरीज को तत्काल रेफर करने की आवश्यकता हो, तो मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंशानुरूप म.प्र. शासन की “पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा” के तहत एयर एंबुलेंस की भी व्यवस्था करें ताकि समय पर जीवन रक्षक उपचार मिल सके।

बैठक में डॉक्टरों द्वारा जानकारी दी गई कि कुछ परिजन बच्चों का इलाज झोला छाप डॉक्टरों से करा रहे हैं, जहां गलत दवाओं के उपयोग से स्थिति बिगड़ रही है। इस पर कलेक्टर श्री सिंह ने ऐसे झोला छाप डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि फिलहाल Coldrif एवं Nextro-DS सिरप का उपयोग पूरी तरह से बंद किया जाए। उन्होंने मेडिकल संचालकों को भी निर्देशित किया कि बच्चों को कॉम्बिनेशन वाले सिरप न दें, केवल साधारण प्लेन सिरप ही उपलब्ध कराएं।

कलेक्टर श्री सिंह ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा है कि –

1. बिना प्रिस्क्रिप्शन के बच्चों को दवा न दें।

2. सर्दी-खांसी होने पर बच्चों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल लेकर जाएं।

3. झोला छाप डॉक्टरों से इलाज बिल्कुल न कराएं।

4. हर 6 घंटे में ध्यान रखें कि बच्चा यूरिन कर रहा है या नहीं, यदि नहीं तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं।

5. उल्टी या सुस्ती की स्थिति में विलंब न करें और तत्काल चिकित्सक के पास जाएं।

6. बच्चों को अधिक से अधिक पानी पिलाएं।

7. यदि बुखार दो दिन से अधिक बना रहता है तो तुरंत इलाज कराएं।

 

कलेक्टर श्री सिंह ने मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि ऐसे मामलों को अत्यंत गंभीरता से लें। किसी आदेश या निर्देश की प्रतीक्षा किए बिना मरीज को तुरंत उपचार उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि जिले में किसी भी बच्चे के उपचार में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में कार्यशाला आयोजित*  *खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं – कलेक्टर श्री सिंह*

*साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट एवं बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में कार्यशाला आयोजित* *खुद भी बचें, दूसरों को भी बचाएं - कलेक्टर श्री सिंह*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d