उमरियापान:- शारदेय नवरात्र के अवसर पर उमरियापान कटरा बाजार में सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा रामलीला का आयोजन किया गया है। बीती रात रामलीला में कलाकारों ने श्रीराम विवाह, कलेवा और सीता विदाई का जीवंत मंचन किया। सीता की विदाई देख दर्शकों की आंखें छलछला गई। श्रीरामलीला मंचन के क्रम में सीता स्वयंवर के बाद राजा जनक अपनी पुत्री सीता के विवाह की तैयारियों में जुट जाते हैं। जनकपुर को फूल-मालाओं से सजाया जाता है। बाद में विधि-विधान से श्रीराम और सीता का विवाह होता है। इस दौरान आकाश से देवी-देवता पुष्पों की वर्षा करते हैं। श्रीराम विवाह के दौरान विवाह गीतों की प्रस्तुति कर कलाकारों ने श्रद्धालुओं को खूब गुदगुदाया। इसके बाद समिति के सदस्यों ने अयोध्या से आए बराती को स्वादिष्ट भोजन कराया। मंचन में राजा जनक अपनी पुत्री सीता की विदाई करते हैं और फूट-फूट कर रोते हैं। यह दृश्य देख सभी की आंखों से आंसू छलक जाते हैं।माता सीता की विदाई में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके बाद रामलीला मंचन में भगवान श्रीराम को अयोध्या का राजा बनाने की तैयारियों का मंचन किया। जिस पर मंथरा नाखुश दिखाई दी। रामलीला के दौरान कलाकारों ने मातारानी के स्वरूप में आकर आकर्षण नृत्य कर उपस्थित दर्शकों का मनमोह लिया।
रिपोर्टर राजेंद्र कुमार चौरसिया धीमरखेडा कटनी


