कटनी। मध्य प्रदेश शासन ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कटनी द्वारा विकासखंड बड़वारा के ग्राम पंचायत कुम्हवारा में 12 दिवसीय सब्जी उत्पादन एवं नर्सरी प्रबंधन प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण में स्वसहायता समूह के 35 पुरुष एवं महिला सदस्य भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक पवन कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन तथा प्रशिक्षण समन्वयक सुनील रजक एवं अनुपम पांडे के सहयोग से प्रशिक्षक रामसुख दुबे द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा


