रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। परिवहन आयुक्त के निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग द्वारा नर्मदापुरम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा के नेतृत्व में प्रभारी संभागीय सुरक्षा स्क्वाड हिमांशु जैन द्वारा सख्ती से विषेश चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। विशेष चैकिंग अभियान के दौरान शुक्रवार को 50 से अधिक स्कूल वाहनों को चेक किया गया। वाहन चालकों को सुरक्षित परिवहन तथा वाहन के समस्त दस्तावेज, मेडिकल बॉक्स में हमेशा बिना एक्सपायरी की दवाएं रखने तथा अग्निशामक यंत्रों को अपडेट रखने के निर्देश दिए गए। विभाग द्वारा सख्ती से कार्यवाही करते हुए 09 वाहनों पर 27,500 रुपए की चलानी कारवाही की गई। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रिंकू शर्मा ने बताया कि सभी स्कूली वाहन संचालक अपने वाहनों के दस्तावेज एवं नियमों का पालन कर स्कूली वाहन संचालन करें अथवा वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


