कालापीपल(बबलू जायसवाल)शाजापुर जिले के कालापीपल थाने परिसर में आगामी दुर्गा पूजा त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई.इस बैठक में दुर्गा पूजा एवं विजयदशमी त्योहार को शांति और सौहार्द से मनाने की अपील की गई.पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने गाइडलाइन और नियमों के बारे में दुर्गा पंडाल समितियों के
सदस्यों को जानकारी दी,इस बैठक में कालापीपल पुलिस और आम नागरिक शामिल हुए.शांति और सौहार्द से त्योहार मनाने की अपील गई,इसके साथ ही दुर्गा पूजा पंडाल,सड़कों पर यातायात व्यवस्था,विद्युत व्यवस्था और अन्य विषय पर चर्चा की गई,पुलिस ने जानकारी दि कि आसमाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है।ताकि दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व बेहतर तरीके से लोग मना सकें
हाई अलर्ट मोड पर कालापीपल पुलिस प्रशासन-:एसडीओपी निमेष देशमुख ने बताया कि सभी स्थानों पर पुलिस टीमों द्वारा ध्यान रखा जाएगा,किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।इस अवसर पर तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव,एसडीओपी निमेष देशमुख,नायब तहसीलदार प्रदीप केन,थाना प्रभारी मनोहर सिंह जगेत,सहायक यंत्री कैलाश सोलंकी,नगर परिषद सीएमओ बद्रीलाल पुरबिया,जनपद सीईओ डीआर एस राणा आदि जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन उपनिरीक्षक रवि भंडारी ने किया।


