भोपाल, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दशहरे के अवसर पर राजधानी के ऐतिहासिक चौक बाजार का दौरा किया और वहां से कुर्ता खरीदा। इस दौरान उन्होंने डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करते हुए यूपीआई से भुगतान किया।
मुख्यमंत्री ने खरीदारी के बीच व्यापारियों और आम नागरिकों से संवाद भी किया। उन्होंने जीएसटी 2.0 को बचत उत्सव बताते हुए कहा कि यह न केवल व्यापारियों बल्कि उपभोक्ताओं के लिए भी लाभकारी है।
उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों पर खरीदारी के दौरान डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दें और पारदर्शी लेन-देन की दिशा में योगदान करे


