• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Friday, September 4, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें निगम के विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहे कार्यो की प्रगति का जायजा लेकर जताई गहन नाराजगी

by Manish Gautam Chiefeditor
September 22, 2025
in कटनी
0
निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार नें निगम के विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश   तीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में चल रहे कार्यो की प्रगति का जायजा लेकर जताई गहन नाराजगी
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

पीडीएमसी एवं निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी करने दिए निर्देश


सुगम आवागमन हेतु बरगवां में चल रहे सीवर कार्य को गति प्रदान कर शीघ्र करें पूर्ण – आयुक्त सुश्री परिहार 

 


कटनी – अमृत योजना के तहत नगर के तीन स्थलों कुम्हार मोहल्ला, कटाएघाट दुगाडी नाला एवं कुठला में निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार आईएएस द्वारा सोमवार प्रातः निरीक्षण कर डाइंग डिजाइन से स्थल पर कराए गए कार्यो का जायजा लेते हुए कार्य की धीमी प्रगति पर गहन नाराजगी व्यक्त कर निर्माण कार्यो में तेजी लाने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सुधीर मिश्रा, उपयंत्री अश्वनी पांडेय एवं मृदुल श्रीवास्तव पीडीएमसी के ए.आर.ई सौरभ माहेश्वरी, फील्ड इंजीनियर फरमान हसन तथा आदर्श गौतम सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा स्थल पर कराये जा रहे कार्यो का अवलोकन करते हुए पानी फिल्टर होने की प्रक्रिया के विभिन्न चरणों, टेस्टिंग लैब, केमिस्ट एवं प्लांट के संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी ली गई।

करें नोटिस जारी


निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा स्थल पर चल रहे प्राइमरी ट्रीटमेंट यूनिट, मेन पंपिंग स्टेशन, एस.व्ही आर, सी.सी.टी एवं एडमिन बिल्डिंग के चल रहे निर्माण कार्यो के निरीक्षण के दौरान कार्य में कम प्रगति पाए जाने पर गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए पीडीएमसी आर.बी.एसोसिएटस तथा ठेकेदार जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त नें कार्य में तेजी लाने तथा टारगेट डिसाइड करना तथा दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

प्रस्तुत करें कार्य का टाईमलाईन चार्ट

निगमायुक्त सुश्री परिहार नें स्थल पर्यवेक्षण कराये जा रहे कार्यो पर नियमित पर्यवेक्षण नहीं किये जाने पर पी.डी.एम.सी कंपनी के प्रतिनिधि के कार्यो के प्रति गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए अब तक कराए गए निर्माण कार्यो, उनके पूर्ण होनें की निर्धारित समय सीमा, शेष कार्यो को पूर्ण किये जाने की विस्तृत जानकारी का टाइमलाइन चार्ट सोमवार शाम तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। निगमायुक्त नें स्थल पर कार्य के दौरान कार्य रही लेबर तथा उपयोग की जाने वाली मशीनरी का भी इन चार्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

रोजाना करें प्रगति की रिर्पोटिंग

निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा दुगाडी नाला एवं कुठला स्थित एस.टी.पी प्लांट में विभिन्न कंपार्टमेंट में कराये गए कार्यो की प्रगति का जायजा लेते हुए कार्य पूर्ण करने की  समय सीमा तथा कार्य के दौरान आ रही परेशानियों की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थल पर कम लेबर पाए जानें जानें पर अप्रसन्नता व्यक्त की जाकर लेबर संख्या बढ़ाते हुए एक सप्ताह में कार्य में प्रगति लाने तथा उपयंत्रियों को रोजाना कार्य की प्रगति की रिपोर्टिंग करने की हिदायत दी।

रेस्टोरेशन कार्य में लाए तेजी

औधोगिक क्षेत्र बरगवां में चल रहे रेस्टोरेशन कार्य का निगमायुक्त द्वारा पैदल निरीक्षण करते हुए व्यापारियों एवं नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान कटाएघाट सुरम्य पार्क पहुंच मार्ग के दोनों ओर की झाडियों की समुचित सफाई करानें के निर्देश भी निगमायुक्त सुश्री परिहार नें उपस्थित अधिकारियों को दिए।

सुरम्य पार्क का निरीक्षण

निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा निरीक्षण के दौरान कटाएघाट सुरम्य पार्क का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान निगमायुक्त द्वारा सेल्फी प्वाइंट, झरना, झूले, स्वीमिंग पूल, मिनी ट्रेन, वोटिंग, रेस्ट हाउस आदि स्थलों का जायजा लेकर समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।  इस दौरान निगमायुक्त ने फिल्टर प्लांट का भी निरीक्षण किया।

अतिरिक्त मशीनरी लगाकर शीघ्र पूर्ण करें सीवरेज का कार्य


निगमायुक्त सुश्री परिहार द्वारा निरीक्षण के दौरान बरगवां रोड पर सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत डन काॅलोनी से कटाएघाट मोड़ तक मार्ग के एक ओर चल रहे पाईपलाईन के कार्य का निरीक्षण कर नागरिकों के आवागमन की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए अतिरिक्त पोकलेन मशीन तथा मेनपावर लगाकर कार्य को शीघ्र पूर्ण करनें के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी का किया पदभार ग्रहण*

*सुश्री तपस्या परिहार (IAS) ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कटनी का किया पदभार ग्रहण*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.