जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के तहत भाजपा जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन*
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती नंदिता पाठक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन को प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आदर्शों पर चलकर कोई भी व्यक्ति सफलता के शीर्ष पर पहुँच सकता है।
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा जिला कार्यालय में हुए प्रबुद्ध वर्ग संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्रीमती पाठक ने कहा कि सेवा, सुशासन और संकल्प का भाव प्रधानमंत्री के जीवन के हर पड़ाव, चाहे वह बचपन हो या युवावस्था, में दिखाई देता है। यह सीख हमें बड़ी-बड़ी किताबों में भी नहीं मिलती।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन ने बताया कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पखवाड़े’ के रूप में मनाया जाता है। प्रधानमंत्री जी का सम्पूर्ण जीवन सेवा कार्यों के लिए समर्पित है। आज एक साधारण बालक से लेकर देश ही नहीं दुनिया के सर्वोच्च नेता के रूप में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का व्यक्तित्व जन जन के लिए गौरवांवित करने वाला है।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता पंडित दीनदयाल जी डॉ श्यामाप्रसाद जी के तैल चित्र समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संचालन जिला मंत्री विजय गुप्ता ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जिला कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा द्वारा किया गया। मंच पर मुख्य वक्ता नन्दिता पाठक, जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, पिछड़ा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश सोनी, जिला उपाध्यक्ष तथा अभियान संयोजक मृदुल द्विवेदी मंचासीन थे।
प्रबुद्धजन सम्मेलन में जिला पदाधिकारी, वरिष्ठजन, मातृ शक्ति, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी गण, मोर्चा तथा प्रकोष्ठ के संयोजकों सहित नगर के गणमान्य उद्यमियो, चिकित्सकों, वकीलों, शिक्षाविदों, शिक्षकों सहित युवाओ की उपस्थिति थी।
आशुतोष शुक्ला
जिला मीडिया प्रभारी


