छिन्दवाड़ा/20 सितंबर 2025/ पी.एम.श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चांद की छात्राओं व शिक्षकों ने संयुक्त प्रयास से विभिन्न प्रजाति के हर्बल पौधे जैसे तुलसी, गिलोय, अश्वगंधा, आंवला, नीम, एलोवेरा, ब्राम्ही, शतावरी, अर्जुन, शंखपुष्पी, भ्रंगराज, हल्दी, अदरक पुदीना, लहसुन, लौंग इत्यादि पौधों का पौधारोपण कर प्रत्येक पौधे की पहचान के लिए टैगिंग की। साथ ही उनके वनस्पतिक नाम व उपयोग की सूची संधारित की गई तथा छात्राओं के समूह ने एक-एक हर्बल प्लांट को गोद लिया, जिसे यह प्रतिदिन समय-समय पर पानी व खाद तथा उसकी कटाई-छटाई करेंगी। हर्बल गार्डन में अन्डरग्राउण्ड ड्रीप सिस्टम प्रणाली उपयोग में लाई जा रही है। साथ ही पक्षियों के पानी की व्यवस्था इस हर्बल गार्डन पर की गई है, जहां विभिन्न प्रकार के पक्षी आकर अन्न व जल ग्रहण करते है।
हर्बल गार्डन में लगी लेमन ट्री की पत्तियों का उपयोग छात्राएँ घर लेजाकर हर्बल टी उपयोग में लाती है। छात्राओं ने संकल्प लिया है, कि हम इस हर्बल गार्डन को और आधुनिक करेंगे। ग्रामीण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने इस हर्बल गार्डन की सराहना की है।
*संवाददाता शुभम सहारे छिंदवाड़ा*


