भोपाल मनोज त्रिपाठी (एडीपीओ, जनसम्पर्क अधिकारी)
भोपाल के होटल पलाश रेजिडेंसी में आज भोपाल संभाग के विभिन्न जिलों के अभियोजन अधिकारियों एवं लोक अभियोजकों का एक दिवसीय संभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस कमिश्नर भोपाल श्री हरि नारायणचारी मिश्रा उपस्थित रहे, वहीं मध्य प्रदेश के अभियोजन संचालक श्री बी.एल. प्रजापति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल के प्रभारी उपनिदेशक श्री राजेंद्र उपाध्याय ने की और संचालन श्रीमती सुधा विजय सिंह भदोरिया द्वारा किया गया।
मुख्य बिंदु व संबोधन
➡️ श्री शैलेंद्र सिंह चौहान (एडिशनल एसीपी) ने मुख्य वक्ता के रूप में साइबर अपराध विषय पर विस्तृत जानकारी दी तथा साइबर सुरक्षा हेतु आवश्यक सावधानियों पर प्रकाश डाला।
➡️ विधि अधिकारी श्रीमती मनीषा पटेल (कमिश्नर कार्यालय) ने महिला सुरक्षा एवं पॉकसो अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और न्यायालय में ऐसे मामलों की पैरवी के दौरान ध्यान रखने योग्य बिंदु बताए।
➡️ पूर्व जिला जज ग्वालियर श्री पी.सी. गुप्ता ने नवीन दाण्डिक कानून एवं महिला अपराधों के विषय पर आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
➡️ मुख्य अतिथि श्री हरि नारायणचारी मिश्रा ने ICJS प्रणाली एवं पुलिस विभाग में हो रहे परिवर्तनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पुलिस और अभियोजन अधिकारी आपसी सहयोग से अपराधों पर अंकुश लगा सकते हैं। जहाँ पुलिस का कार्य अपराध दर्ज कर जाँच करना है, वहीं अभियोजन अधिकारियों की जिम्मेदारी अपराधियों को दंड दिलाना है।
➡️ अभियोजन संचालक श्री बी.एल. प्रजापति ने भोपाल संभाग के जिलों—राजगढ़, रायसेन, विदिशा, सीहोर—के अभियोजन अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवीन दाण्डिक कानून के प्रावधानों का पालन करते हुए स्कूटनी एवं अभियोग पत्रों को ऑनलाइन माध्यम से तैयार किया जाना विधि की मंशा के अनुरूप है।
उपस्थित अधिकारीगण
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लोक अभियोजक श्री पी.एन. सिंह राजपूत, श्री पुनीत तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, अतिरिक्त जिला अभियोजन अधिकारी टी.पी. गौतम, श्रीमती वंदना परते, एडीपीओ उदयभान रघुवंशी, लोकेन्द्र द्विवेदी, अभिषेक बुंदेला, अनिल तिवारी, आशीष दूबे, नवीन श्रीवास्तव, दिनेश आर्य, सुश्री दिव्या शुक्ला, साकेत गोयल, अनिल पटेल, सुनील गौतम, सुमित मारण, विष्णुकांत समाधिया सहित बड़ी संख्या में अभियोजन अधिकारी उपस्थित


