MP NEWS CAST (मनीष गौतम )
जमुना प्रसाद विश्वकर्मा डी ए वी विद्यालय में हिन्दी दिवस बहुत धूमधाम के साथ मनाया गया । यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश जोन के क्षेत्रीय निदेशक एवं विद्यालय प्राचार्य श्री एस के सिन्हा जी की अध्यक्षता में पूर्ण हुआ प्राचार्य महोदय द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ हिन्दी शिक्षिका श्रीमती संगीता दीक्षित द्वारा हिंदी भाषा के महत्व पर संभाषण प्रस्तुत किया गया। अंग्रेजी शिक्षक श्री नारायण चंद्र दत्ता ने शिक्षकों पर अपने भावों की प्रस्तुति दी। कला शिक्षिका श्री मती रति विश्वाश द्वारा करुण रस की कविता द्रोपदी की पुकार का सुंदर प्रस्तुतिकरण किया गया । गणित शिक्षक श्री आशुतोष मिश्रा द्वारा जीवन के संघर्ष से संबंधित विचार व्यक्त किए गए। अंग्रेजी शिक्षिका श्रीमती अर्चना पांडेय द्वारा हास्य रस से संबंधित कविता प्रस्तुत की गई । वाणिज्य शिक्षक श्री शैलेष अग्रवाल द्वारा हास्य एवं बुंदेल खंडी भाषा से संबंधित कविता प्रस्तुत की गई ।गणित शिक्षक श्री रंजन अग्रवाल के द्वारा जीवन के संघर्ष एवं अपने मनोभावों द्वारा स्वरचित कविता का प्रस्तुतिकरण किया गया। संगीत शिक्षक राकेश जेदिया ने अपने मधुर संगीत के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी । संस्कृत शिक्षक श्री अमरदीप शर्मा द्वारा हिन्दी भाषा के महत्व को प्रतिपादित किया गया । कला शिक्षक श्री रवीन्द्र त्रिपाठी ने साहित्यकारों का परिचय देते हुए अपने भावों को व्यक्तकरते हुए कविता प्रस्तुत की। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के द्वारा हिन्दी शिक्षिका श्री मती अंजुलता सेन ने हिन्दी साहित्य से संबंधित प्रश्न पूछकर सभी शिक्षकों का मनोरंजन किया साथ ही हिन्दी शिक्षक श्री शत्रुहन दास ने हिन्दी भाषा पर भावपूर्ण पंक्तियां प्रस्तुत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए । इसी अवसर पर प्रश्न मंच प्रतियोगिता एवं मुहावरों के अभिनय द्वारा हिन्दी शिक्षिका श्रीमती सविता चतुर्वेदी ने सुंदर एवं आकर्षक प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में विजेता प्रतिभागी शिक्षकों को प्राचार्य महोदय द्वारा पुरस्कार वितरण किए गए । तत्पश्चात प्राचार्य महोदय ने सभी शिक्षक शिक्षिकाओं को हिन्दी दिवस की बधाई दी तथा हिन्दी भाषा को मातृ भाषा बताते हुए रूचिपूर्वक हिन्दी भाषा से संबंधित साहित्य को पढ़ने हेतु प्रेरित किया। आभार प्रदर्शन हिन्दी शिक्षक बृजमोहन तिवारी एवं मंच संचालन हिन्दी शिक्षक श्री हेमंत श्रीवास्तव एवं हिन्दी शिक्षिका श्रीमती अंजुलता सेन ने किया । अंत में शांति पाठ के द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति हुई।


