• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home top

“मुख्यमंत्री डॉ. यादव का झाबुआ दौरा: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में करेंगे 1541 करोड़ की राशि का अंतरण”

by Manish Gautam Chiefeditor
September 11, 2025
in top
0
“मुख्यमंत्री डॉ. यादव का झाबुआ दौरा: 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में करेंगे 1541 करोड़ की राशि का अंतरण”
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

“कटनी (11 सितंबर) – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 12 सितंबर शुक्रवार को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के पेटलावद से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजनान्तर्गत प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के खाते में 28वीं किश्त के 1541 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत प्रदेश के 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों के खातों में 320.89 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के एलपीजी कनेक्शनधारी उपभोक्ता एवं गैर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना श्रेणी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पंजीकृत लाड़ली बहनों एवं विशेष पिछड़ी जनजाति की आर्थिक योजनान्तर्गत पंजीकृत 31 लाख से अधिक बहनों के खातों में 450 रूपये गैस रिफिल की 48 करोड़ से अधिक की राशि का सिंगल क्लिक से अंतरण भी करेंगे।

345.34 करोड़ रूपये लागत के विकास कार्यों का होगा भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य स्तरीय कार्यक्रम में झाबुआ जिले के 345.34 करोड़ रूपये लागत के 72 से अधिक विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। जिसमें विभिन्न विभागों के 194.56 करोड़ रूपये के 35 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 150.78 करोड़ रूपये लागत के 37 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला प्रशासन द्वारा तैयार जनजातीय आयुर्वेदिक परंपरा एवं चिकित्सा ज्ञान पर केंद्रित पुस्तक “झाबुआ के संजीवक” का विमोचन करेंगे। जिले में जड़ी बूटियों से उपचार का समृद्ध ज्ञान जनजातीय वर्ग में सदियों से विद्यमान है। जनजातीय संस्कृति एवं परंपरा के समृद्ध ज्ञान को विलुप्त होने से बचाने के लिए “डुंगर बाबा नी जड़ी बूटियों नु जोवनार” की जिला स्तरीय एवं विकासखंड स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन कर दस्तावेजीकरण कर पुस्तक के रूप में संकलित किया गया है।

दिव्यांगजनों को कस्टमाईज्ड व्हीकल प्रदान करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीपीएल परिवार के 11 दिव्यांग हितग्राहियों को चार पहिया पेट्रोल चलित मोटर साईकिल का वितरण भी करेंगे।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*पितृ पक्ष के दौरान पंचम दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व होता है,

*पितृ पक्ष के दौरान पंचम दिवस पर श्रीमद् भागवत कथा का विशेष महत्व होता है,

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d