रिपोर्टर सीमा कैथवास
नर्मदापुरम। अनुसूचित जाति वर्ग के स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी सहित छात्र के लिए दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन नर्मदापुरम में किया जा रहा है। पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन द्वारा छात्रों के व्यक्तित्व विकास हेतु मध्य भारत प्रांत के सभी विभागों में वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन टोली के प्रांत सदस्य एवं संभाग संयोजक अनुसूचित जाति
विभाग अनिल आर्य ने बैठक लेकर अवगत कराया कि पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन नर्मदापुरम विभाग द्वारा स्कूल एवं कॉलेज छात्रों का पुरुष वर्ग दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर का आयोजन 13 एवं 14 सितंबर को आयोजित किया जा रहा है। व्यक्तित्व विकास वर्ग में कक्षा दसवीं से लेकर कॉलेज के छात्रों हेतु पुरुष वर्ग में शिविर आयोजित हो रहा है। आयोजित शिविर के संबंध में संभाग संयोजक श्री आर्य ने बैठक लेकर सदस्यों के साथ विचार मंथन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा तय की है। कार्यक्रम को लेकर संचालक टोली का गठन भी किया गया है और टोली के सदस्यों को विभिन्न दायित्व और व्यवस्था की जवाबदारी भी दी गई है। इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं अनुसूचित महिला वर्ग संभाग संयोजक डॉ. सीमा कैथवास, पूर्व अनुसूचित जाति मोर्चा जिला मंत्री संदीप लोगरे, पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा राजीव रोहर इत्यादि मौजूद रहे।


