कालापीपल(बब्लू जायसवाल) शाजापुर जिले के समर्पित एवं नवाचारी शिक्षक दिलीप जायसवाल को शिक्षा, नवाचार एवं सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “राज्यपाल शिक्षक सम्मान 2025”से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री ने संयुक्त रूप से श्री जायसवाल को सम्मानित कर शिक्षा क्षेत्र में उनके योगदान को गौरवान्वित किया,मुख्य उपलब्धि शिक्षक श्री जायसवाल ने विद्यार्थियों को समुदाय से जोड़ते हुए रोचक और गतिविधि-आधारित शिक्षा प्रदान की,उन्होंने शिक्षा को 21वीं सदी के 4C सिद्धांतों–क्रिएटिविटी, क्रिटिकल थिंकिंग,कोलैबोरेशन और कम्यूनिकेशन पर आधारित किया,जिससे विद्यार्थियों में समाधान-उन्मुख सोच का विकास हुआ,अवकाश के दिनों तथा ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई,जिसके परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने ओलंपियाड, एनएमएमएस और विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया,शैक्षिक नवाचार एवं उपलब्धियाँ शिक्षक श्री जायसवाल ने विद्यालय के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय परीक्षाओं में सफलता दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाई,वर्ष 2019 से 2024 तक शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम तथा 95% से अधिक विद्यार्थियों का प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होना,शिक्षा में नवीन प्रयोगों जैसे“हुक”पद्धति और सेल्फी स्टैंड नवाचार के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता और जिज्ञासा का विकास किया।


