जेपीवीडीएवी विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस।
कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के छात्रों ने शिक्षकों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. एस. राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और पुष्पांजलि समर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
छात्रों ने गणेश वंदना, आकर्षक नृत्य और खेलों के माध्यम से शिक्षकों का मनोरंजन किया।
प्राचार्य महोदय ने शिक्षकों को सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किए और छात्रों को अपने हुनर को निखारने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त किया और स्वल्पाहार के बाद कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
MPNEWSCAST
संपादक
मनीष गौतम 9993205230



