• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Wednesday, June 24, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home मध्यप्रदेश कटनी

जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 228 आवेदकों की समस्याएं

by Manish Gautam Chiefeditor
September 2, 2025
in कटनी
0
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनीं 228 आवेदकों की समस्याएं
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में अधिकारियों ने यहां पहुंचे 228 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये। मंगलवार को जनसुनवाई अनुविभाग, तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित की गई।

          इस दौरान अपर कलेक्‍टर नीलांबर मिश्र, संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, एसडीएम कटनी श्री प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर विंकी सिंह उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

ट्रांसफार्मर पुन: चालू करायें

          ग्राम मझगवां फाटक से सुरेश, बुल्‍ला, राजू चौधरी, अमृतलाल सहित अन्‍य किसानों ने आवेदन देते हुये बताया कि विद्युत बिल का लगातार भुगतान किये जाने के बाद भी बिजली विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर बंद कर दिया गया है। जिससे बिजली न मिलने के कारण सिंचाई के अभाव में हम सभी किसानों की फसलें चौपट हो रही है। ट्रांसफार्मर पुन: चालू करायें। इस पर बिजली विभाग को आवश्‍यक कार्यवाही कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

दुर्घटना बीमा की राशि दिलायें

          ग्राम पड़वार तहसील स्‍लीमनाबाद निवासी चंद्रभान लखेरा ने बताया कि वर्ष 2021 में सड़क दुर्घटना में मेरी पत्‍नी बबीता लखेरा का निधन हो गया था। मृत्‍यु उपरांत दुर्घटना बीमा के अंतर्गत 4 लाख रूपये की राशि मुझे मिलनी थी। परंतु, अभी तक 2 लाख रूपये की राशि का ही अंतरण हुआ है। शेष राशि दिलाई जाय। इस पर राहत शाखा को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

किसान सम्‍मान की राशि दिलायें

          जनसुनवाई के दौरान बहोरीबंद निवासी रामचरण ने आवेदन देते हुये बताया कि मुझे पीएम किसान योजना के तहत सम्मान निधि की राशि मिलती थी। परंतु विगत डेढ़ वर्षों से सभी दस्‍तावेज सही होने के बावजूद राशि नहीं मिल रही है। इस पर अधीक्षक भू अभिलेख को शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

घर के सामने का रास्‍ता खुलवायें

          ग्राम बड़ेरा निवासी शालिगराम पटेल ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा मेरे घर के सामने मंदिर के पास बने चबूतरे को बड़ा किया जा रहा है। इस वजह से कृषि कार्य हेतु ट्रैक्‍टर, ट्रॉली आदि लाने एवं ले जाने का मेरा रास्‍ता अवरूद्ध हो रहा है। मुझे वाहन लाने-ले जाने हेतु रास्ता दिलाया जाय। इस पर तहसीलदार कटनी ग्रामीण को नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये गए।

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
मौलिक कर्तव्यों की पूर्ति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर “प्रेस कोर काउन्सिल” और स्वार्थ के घोड़ों पर सवार कतिपय संस्थापक सदस्यों के दुर्भावनापूर्ण चाबुक के अथक प्रयास

मौलिक कर्तव्यों की पूर्ति के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर “प्रेस कोर काउन्सिल” और स्वार्थ के घोड़ों पर सवार कतिपय संस्थापक सदस्यों के दुर्भावनापूर्ण चाबुक के अथक प्रयास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d