• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Saturday, June 20, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज 31 अगस्त रविवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..

by Manish Gautam Chiefeditor
August 31, 2025
in ज्योतिष
0
आज 31 अगस्त रविवार 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज राधा अष्टमी पर आदित्य योग, बुधादित्य योग, वसुमान और चंद्राधियोग के शुभ संयोग से वृषभ, मिथुन, मकर, मीन और कुंभ राशि के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे,राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के शुभ संयोग है। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————-
*आज 31 अगस्त रविवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो कि 12:57 ए एम, सितम्बर 01 तक जारी रहेगी। इसके बाद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि लग जाएगी। इस दिन सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 बजे से दोपहर 12:47 बजे तक और राहुकाल शाम 05:08 से 06:44 बजे शाम तक रहेगा। आज भद्राकाल की काली छाया पृथ्वी पर सुबह 05:59 से 11:54 सुबह तक रहेगी आज राधा अष्टमी भगवान कृष्ण की प्रियतम राधा के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और राधा जी की पूजा करते हैं। राधा जी की पूजा मध्याह्न काल यानी दोपहर के समय की जाती है। राधा अष्टमी को राधाष्टमी और राधा जयंती भी कहा जाता है और यह पर्व भगवान कृष्ण की अर्धांगिनी राधा के प्रति विशेष भक्ति और समर्पण प्रकट किया जाता है। साथ ही आज दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी आवाहन और मासिक दुर्गाष्टमी जैसे प्रमुख त्योहार है। साथ ही महालक्ष्मी व्रत जो भाद्रपद माह के महालक्ष्मी व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से शुरू होता है और यह व्रत 16 दिनों तक मनाया जाता है, जिसका समापन आश्विन माह की कृष्ण अष्टमी को होता है। यह व्रत धन और समृद्धि की देवी महालक्ष्मी को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत राधा अष्टमी के दिन से होती है, जो राधा जी के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन को दूर्वा अष्टमी भी कहा जाता है, जिसमें दूर्वा घास की पूजा की जाती है। साथ ही, इसे ज्येष्ठ देवी पूजा के रूप में भी मनाया जाता है, जिसमें तीन दिनों तक देवी की पूजा की जाती है। यह व्रत तिथियों के आधार पर 15 या 17 दिनों का भी हो सकता है। आज शुभ संयोग यह है कि चंद्रमा वृश्चिक राशि में मंगल की राशि में होंगे और चंद्रमा एवं शुक्र एक दूसरे से नवम पंचम योग बनाएंगे। जबकि सूर्य और बुध की युति सिंह राशि में होगी। और ऐसे में सूर्य देव अपनी राशि में बैठकर आदित्य योग और बुधादित्य योग बनाएंगे। साथ ही आज का दिन वसुमान और चंद्राधियोग का भी संयोग बनेगा। साथ ही आज के दिन अनुराधा नक्षत्र के संयोग में महालक्ष्मी व्रत का भी संयोग बनेगा ऐसे में भगवान सूर्य और देवी लक्ष्मी की कृपा से आदित्य योग में वृषभ, मिथुन, मकर, मीन और कुंभ राशि के जातक कई मामलों में लकी रहेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे और धन में वृद्धि के शुभ संयोग है। व्यापार में यात्राओं से लाभ प्राप्त होगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलेगी। नौकरी तलाश रहे लोगों को कोई ऑफर मिल सकता है और कामकाज के सिलसिले में नए संपर्कों से लाभ होगा। जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। आज धनु राशि के लोग विवादों से बचें। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज रविवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव – किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात आपके भाग्य से संबंधित कोई नया रास्ता खोल सकती है। किसी करीबी संबंधी की शादी तय हो जाने जैसी अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे खुशी रहेगी। कोई पारिवारिक यात्रा से संबंधित कार्यक्रम भी बनेगा।
नेगेटिव – भाई या किसी करीबी संबंधी के साथ पारिवारिक मुद्दों को लेकर कहासुनी हो सकती है। बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें। गुस्से और जोश की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने का प्रयास करें।
करियर – साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में पारदर्शिता रखना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही की वजह से आपसी संबंधों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। ऑफिस में भी अपने छोटे कर्मचारियों को उनके काम में ज्यादा रोक-टोक और ज्यादा अनुशासन बनाए रखना उनकी काम करने की क्षमता को प्रभावित करेगा।
लव – परिवार में शांति बनाए रखने में आपसी तालमेल जरूरी है। पति-पत्नी का छोटी-छोटी बातों में उलझना सही नहीं है।
स्वास्थ्य – शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बने रहने के लिए मन में नकारात्मक विचारों को जगह न दें तथा बेकार की बातों से खुद को दूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृषभ* – पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहतरीन उपलब्धि ला रही है। आज आप कोई बड़ा फैसला लेंगे और अपनी योग्यता द्वारा मुश्किल काम को भी आसान बना लेंगे। परिवार के लोगों के साथ किसी खास मुद्दे को लेकर गहन विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव – जिम्मेदारियां ज्यादा होने की वजह से व्यस्तता बढ़ेगी, इसलिए तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी न होने दें। बच्चों की समस्याओं को समझें और उनका समाधान करने में अपना योगदान जरूर दें। खर्चे बने रहेंगे।
करियर – व्यावसायिक परिस्थितियां अनुकूल हैं, लेकिन बाहरी व्यक्तियों का अपने काम की जगह पर दखल न होने दें। सरकारी ऑर्डर पूरा करने के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। जाँच होने की आशंका है। अगर कोई पेमेंट रुकी हुई है, तो आज मिल सकती है।
लव – किसी रिश्तेदार से संबंधित शुभ खबर मिलने से खुशी भरा माहौल रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को मुलाकात के अवसर मिलेंगे।
स्वास्थ्य – आपका व्यवस्थित दिनचर्या तथा खान-पान आपको स्वस्थ और ऊर्जावान बनाकर रखेगा। जोखिम भरे कामों से खुद को दूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 8*

*मिथुन* – पॉजिटिव – अपने परिवार को प्राथमिकता देना जरूरी है। किसी भी मुश्किल परिस्थिति में परिवार के लोगों का आपको सही सहयोग रहेगा। घर के बड़े-बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी कुछ समय बिताना घर के माहौल को और अधिक खुशनुमा बनाएगा।
नेगेटिव – निजी व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। नकारात्मक सोच वाले लोगों के साथ मेल-जोल रखना आपकी भी मानहानि का कारण बनेगा। बेहतर होगा कि अपने कामों से ही मतलब रखें। अपनी गतिविधियों में दूसरों का दखल न होने दें।
करियर – व्यवसाय में अगर किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे जल्दी ही लागू करें, आपको सफलता मिलेगी। लेन-देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतें वरना कुछ नुकसान हो सकता है। सरकारी गतिविधियां सही ढंग से चलती रहेंगी।
लव – दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। लेकिन एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। नहीं तो पारिवारिक समस्या उठ सकती है।
स्वास्थ्य – पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानी में सुधार आएगा तथा आप खुद को स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 5*

*कर्क* – पॉजिटिव – निवेश से संबंधित कामों के लिए आज समय बहुत ही अच्छा है। इसलिए इन कामों में खास तौर पर अपना ध्यान केंद्रित करें। पिछले कुछ समय से चल रही दिक्कतों से भी राहत मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद व स्नेह भी परिवार पर बना रहेगा।
नेगेटिव – किसी महँगी चीज की खरीदारी को लेकर जल्दबाजी न करें। उस पर सही विचार-विमर्श करना जरूरी है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। महिलाएं अपने सम्मान को लेकर खास तौर पर जागरूक रहें। नकारात्मक सोच वाले लोगों से दूरी बनाकर रखें।
करियर – शुरुआत में आपके अधिकतर काम सही ढंग से बनते जाएंगे, लेकिन दोपहर बाद ग्रहों की स्थितियां कुछ विपरीत हो रही हैं। इस समय कोई भी महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचें। नौकरी में भी काम से संबंधित किसी बात को लेकर दिक्कत उत्पन्न हो सकती है।
लव – पति-पत्नी के तालमेल से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा तथा प्रेम संबंध भी गहरे होंगे।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य से संबंधित छोटी-मोटी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम हावी हो सकते हैं। अपनी इस समस्या को लापरवाही में न लें। आयुर्वेदिक इलाज लेना सही रहेगा।
*भाग्यशाली रंग: जामुनी, भाग्यशाली अंक: 6*

*सिंह* – पॉजिटिव – कई तरह की गतिविधियों में आप व्यस्त रहेंगे तथा संपर्क भी बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व भी संतुलित और सकारात्मक बनेगा। आज कोई रुकी हुई बड़ी पेमेंट मिल जाने से पैसों की स्थिति में भी काफी हद तक सुधार आएगा। खरीदारी का भी प्लान बन सकता है।
नेगेटिव – भावनाओं में बहकर किसी के साथ भी कोई वादा न करें। इस समय किसी भी तरह की आवाजाही करना धन और समय का नुकसान ही है। सरकारी कामों को लापरवाही की वजह से अधूरा न छोड़ें, जुर्माना आदि लग सकता है।
करियर – व्यवसाय में फिलहाल किसी नई योजना को स्थगित ही रखें, क्योंकि कुछ न कुछ रुकावट और चुनौतियां बनी रहेंगी। कोई भी लेन-देन करते समय पक्के बिल का इस्तेमाल करें। कोई सरकारी दौरे पर जाने का विचार बन सकता है।
लव – पारिवारिक गतिविधियों में अपना सही योगदान देने से घर की व्यवस्था सही बनी रहेगी। संबंधों में भी मधुरता रहेगी।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, सिर्फ ज्यादा काम के दबाव की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस हो सकते हैं।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 3*

*कन्या* – पॉजिटिव – परिवार पर वरिष्ठ लोगों का स्नेह और सहयोग बना रहेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस काम को लेकर बहुत मेहनत कर रहे थे, उससे संबंधित अप्रत्याशित लाभ मिलने वाले हैं। घर में धार्मिक आयोजन से संबंधित योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव – कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थ की भावना आने से मित्रों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी बदलाव लाएं। घर के बड़े-बुजुर्गों की देखभाल करना भी आपका दायित्व है।
करियर – पब्लिक डीलिंग तथा मीडिया द्वारा व्यवसाय से संबंधित कुछ खास जानकारियां मिलेंगी। मार्केटिंग के कामों में अपना ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं। अच्छा फायदा भी मिलने की संभावना है। ऑफिस में अधिकारियों के साथ सहज व्यवहार रखें और समय पर अपना प्रोजेक्ट पूरा करें।
लव – युवाओं की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदलेगी। व्यावसायिक परेशानियों को अपने पारिवारिक जीवन पर हावी न होने दें।
स्वास्थ्य – तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी समस्या बढ़ सकती हैं। सकारात्मक रहने का प्रयास करें तथा योग जरूर करें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*तुला* – पॉजिटिव – अपनी खास गतिविधियों को दूसरों के साथ साझा करना जरूरी नहीं है। गुप्त रूप से करने पर उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ खबर भी प्राप्त हो सकती है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और स्नेह आप पर बना रहेगा।
नेगेटिव – सावधान रहने की भी जरूरत है क्योंकि आपके राजनीतिक अथवा सामाजिक रुतबे का गलत फायदा कोई दूसरा व्यक्ति उठा सकता है, जिसकी वजह से आपकी मानहानि हो सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही न करें।
करियर – व्यवसाय में मैनेजमेंट तथा कर्मचारियों के बीच सही तालमेल बनाकर रखें। मीडिया तथा मार्केटिंग से संबंधित कामों को फिलहाल स्थगित करना सही है, क्योंकि वर्तमान गतिविधियों में ही बहुत ज्यादा व्यस्तता बनी रहेगी और आर्थिक रूप से भी सही रहेगी।
लव – वैवाहिक संबंधों में आपसी तालमेल का कुछ अभाव रहेगा। प्रेम संबंध में आपको धोखा मिल सकता है, थोड़ा सावधान रहें।
स्वास्थ्य – स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बहुत ज्यादा थकान और तनाव का प्रभाव आपकी काम करने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है।
*भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 8*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज बाहरी गतिविधियों में मन मुताबिक तरीके से समय बीतेगा। घर परिवार से संबंधित सुख-सुविधाओं पर पैसा खर्च करके खुशी ही मिलेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह पर जाने का प्रोग्राम बनेगा, जिससे शांति और सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव – समय अच्छा है, तो इसका सही इस्तेमाल करना भी जरूरी है। काम का अतिरिक्त दबाव होने की वजह से आपको अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है। धैर्य और शांति बनाए रखना जरूरी है। खुद को अपने कामों में व्यस्त रखने से आप बेकार की गतिविधियों पर ध्यान देने से बच जाएंगे।
करियर – दूसरे कामों में व्यस्तता की वजह से काम की जगह पर समय देना मुश्किल होगा, लेकिन फोन और ऑनलाइन गतिविधियों के माध्यम से काम सही ढंग से चलते रहेंगे। प्रॉपर्टी के खरीद-फरोख्त से संबंधित कोई काम भी हल हो जाएगा।
लव – दांपत्य संबंधों में सही तालमेल और प्रेम व्यवहार बना रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति ज्यादा संवेदनशील रहने की जरूरत है।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम की वजह से थकान और बुखार जैसी फीलिंग रह सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 8*

*धनु* – पॉजिटिव – प्रॉपर्टी से संबंधित खरीद-फरोख्त की कार्यवाही चल रही है, तो आज उसका कोई सही परिणाम सामने आ सकता है। किसी जरूरतमंद मित्र की मदद करके आपको खुशी हासिल होगी। प्रोफेशनल पढ़ाई में पढ़ रहे विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी।
नेगेटिव – अपने आस-पास के लोगों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। धन के निवेश से संबंधित फैसले में भी इस दौरान काफी सोच-विचार और जाँच-पड़ताल कर लेने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ विचार-विमर्श करने से समाधान मिलेंगे।
करियर – मीडिया अथवा संपर्क सूत्रों के माध्यम से व्यवसाय से संबंधित अच्छी जानकारियां हासिल करना जरूरी है। किसी भी नए काम को शुरू करने में यह जानकारियां सहायक साबित होंगी। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपने सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में न उलझें।
लव – पारिवारिक माहौल सुखद और व्यवस्थित रहेगा। प्रेम संबंधों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से मन में उमंग व खुशी रहेगी।
स्वास्थ्य – इंफेक्शन और थकान जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 8*

*मकर* – पॉजिटिव – किसी खास काम के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे, लेकिन अपने उसूलों और आदर्शों के साथ आप किसी भी तरह का समझौता नहीं करें। इससे समाज में सही सम्मान बना रहेगा। विद्यार्थी वर्ग अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सक्षम होंगे।
नेगेटिव – किसी को कर्ज देने से संबंधित फैसला लेने वाले हैं, तो उसे टालने में ही भलाई है। कुछ विरोधी आपके लिए परेशानियों का कारण बन सकते हैं, इसलिए उनकी गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। दूसरों पर विश्वास करने की अपेक्षा अपनी काम करने की क्षमता व योग्यता से फैसला लेना ज्यादा सही रहेगा।
करियर – व्यावसायिक कामों में कुछ उलझनें आएंगी, लेकिन आप समस्याओं से छुटकारा पाने का रास्ता भी ढूँढ ही लेंगे। व्यवसाय से संबंधित सरकारी मामलों को समय रहते सुलझाना जरूरी है। आपकी आर्थिक स्थिति को कोई भी खतरा नहीं है। नौकरी में काम के बोझ से संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी।
लव – दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद भी आपके आत्मविश्वास को बनाए रखेगा।
स्वास्थ्य – थकान की वजह से कमजोरी महसूस हो सकती है, इसलिए काम के बीच आराम लेना भी बहुत जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव – समय अनुकूल है, लेकिन उसका सही इस्तेमाल करना आपकी योग्यता पर भी निर्भर करता है। आज अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। कुछ समय पढ़ने-लिखने के लिए भी निकालने से आपको कई खास जानकारियां मिलेंगी।
नेगेटिव – मित्रों या करीबी रिश्तेदारों की गतिविधियों से अनजान भी न रहें। पीठ पीछे आपको कोई नुकसान पहुँचा सकता है। समाज में बदनामी की भी आशंका है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के सामने भी जाहिर न करें।
करियर – व्यवसाय में किसी नए काम की योजना की शुरुआत होगी और कामयाबी भी मिलेगी। जोखिम भरे कामों में रुचि न लें, वरना आप नुकसान की स्थिति में रहेंगे और मानहानि भी संभव है। नौकरी में किसी तरह के स्थान परिवर्तन या तबादले की स्थिति बन रही है।
लव – पति-पत्नी के बीच पारिवारिक समस्या को लेकर कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपसी तालमेल और सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखें। एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर से दूर रहें।
स्वास्थ्य – आराम और व्यायाम दोनों को दिनचर्या में शामिल करें। थकान की वजह से सर्वाइकल और गर्दन में दर्द की समस्या बढ़ेगी।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 6*

*मीन* – पॉजिटिव – आज कोई भी फैसला लेना हो, तो दूसरों की सलाह की अपेक्षा अपने मन की आवाज पर ज्यादा भरोसा करें। इससे आपके काम जरूर ही बनेंगे। अगर आप अपने व्यवसाय की जगह के पास घर से संबंधित प्रॉपर्टी देख रहे हैं, तो इस पर गंभीरता से विचार करें। यह प्रॉपर्टी आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
नेगेटिव – अपनी काम करने की क्षमता और योग्यता पर ही विश्वास रखें। दूसरों के सुझाव आपके लिए गलत भी हो सकते हैं। शेयर्स, सट्टा जैसे जोखिम भरे कामों से दूर रहें। इस समय बड़ा नुकसान होने की भी आशंका बनी हुई है। युवा वर्ग बेकार की गतिविधियों के प्रति आकर्षित रहेंगे।
करियर – काम की जगह पर कर्मचारियों की गतिविधियों पर गहरी नजर रखें। इस समय अपने काम पर बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बने हुए हैं। ऑफिस का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
लव – पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। करीबी मित्रों के साथ कोई मिलन जैसा कार्यक्रम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य – त्वचा से संबंधित एलर्जी हो सकती है। परंपरागत तरीके के इलाज को विशेष महत्व दें।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 7*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
शराब पीना छोटी-मोटी बात है,  लेकिन कालापीपल पुलिस बड़ी उपलब्धि लग-भग 55 से 60 नाबालिग लड़का-लड़की गायब हुए थे एक को छोड़ सभी को ढूंढ निकाला…।

शराब पीना छोटी-मोटी बात है, लेकिन कालापीपल पुलिस बड़ी उपलब्धि लग-भग 55 से 60 नाबालिग लड़का-लड़की गायब हुए थे एक को छोड़ सभी को ढूंढ निकाला...।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d