मामला कानपुर का है, जहां के ओमजी शुक्ला एक कोचिंग केंद्र के सुरक्षा गार्ड हैं। इनके पास 3 करोड़ 14 लाख 56 हजार रुपए का टैक्स का नोटिस पहुंचा , केंद्रीय वस्तु एवं सेवाकर (सीजीएसटी) के दिल्ली आफिस की तरफ से दिए गए नोटिस में 17 करोड़ रुपये से ज्यादा का कपड़े का कारोबारी इन्हें बताया गया।
दो सप्ताह पहले सीजीएसटी का नोटिस मिला लोगों ने फ़र्ज़ी बताया तो मामले को गंभीर नहीं समझा, 21 अगस्त को 32 पेज का नोटिस पहुँच गया, उन्हीं के साधारण से घर का पता उन्हीं का पैन नंबर दर्ज था।
कानपुर सीजीएसटी कार्यालय में आयुक्त रोशन लाल से मिले। जिन्होंने उचित जवाब देने के लिए सलाह दी है। फ़िलहाल इनके परिवार की रातों की नींद उड़ चुकी है।


