• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

हरतालिका तीज,राशिफल आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

by Manish Gautam Chiefeditor
August 26, 2025
in ज्योतिष
0
हरतालिका तीज,राशिफल आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज हरतालिका तीज व्रत पूजा का मुहूर्त, साथ ही माता गौरी, धन लक्ष्मी योग और भगवान गणेश के अनुपम संयोग और कृपा से वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा, आर्थिक मामलों में भरपूर लाभ कमाएंगे और धन में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में लाभ कमाने के नए मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में मेहनत से बड़ी सफलता हासिल होगी।आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
———————————————————
*आज 26 अगस्त मंगलवार को भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि जो दोपहर 1:54 बजे तक रहेगी। आज ग्रहों की स्थिति इस तरह रहेगी- सूर्य -सिंह राशि, चंद्रमा -कन्या राशि मंगल -सिंह, बुध – कर्क, गुरु- मिथुन, शुक्र-कर्क पर,शनि-मीन राशि, राहु -कुंभ और केतु-सिंह राशि पर संचरण कर रहे हैं आज हस्त नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:56 से दोपहर 12:47 मिनट तक और राहुकाल दोपहर 15:33 से शाम 17:09 मिनट तक रहेगा। आज हरतालिका तीज है ये व्रत अखंड सौभाग्य, पति की लंबी आयु, सुख, संतान के लिए रखा जाता है. 24 घंटे महिलाएं निर्जला व्रत करती हैं और रात्रि जागरण कर शिव-गौरी की पूजा की जाती है हरतालिका तीज पूजा का मुहूर्त सुबह 05:56 बजे से लेकर सुबह 08:31 बजे के बीच रहेगा। इस दौरान पूजा की अवधि दो घंटे 35 मिनट की रहेगी। और शाम को पूजा का मुहूर्त 05:40 से लेकर रात 07:05 बजे के बीच रहेगा। इस दौरान पूजा की अवधि एक घंटे 25 मिनट की रहेगी। हालांकि आज दोपहर 1:54 बजे पर तृतीया तिथि का समापन हो जाएगा। इसलिए शाम को मुख्य पूजन प्रारंभ न करें। थोड़ी पूजा सुबह के समय जरूर करें। आज के दिन का ग्रह स्वामी मंगल है और आज के दिन धन लक्ष्मी योग का निर्माण होगा। इसके साथ ही हस्त नक्षत्र के संयोग में रवि योग और साध्य योग का भी प्रभाव रहेगा। यही नहीं आज बुध और शुक्र की युति होगी जिससे लक्ष्मी नारायण योग भी बना रहा है। इस पर आज का दिन मंगलवार होने से दिन के देवता हनुमानजी होंगे, जिससे दिन का महत्व और भी बढ़ जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया उपरांत चतुर्थी तिथि है। आज हरतालिका तीज मनाई जाएगी। ऐसे में आज की तिथि माता गौरी और भगवान गणेश को समर्पित होगी। ऐसे में आज का दिन माता गौरी और भगवान गणेश की कृपा और धन लक्ष्मी योग के संयोग से वृषभ, कर्क, सिंह, कन्या, मकर और मीन राशियों के लिए सौभाग्यशाली रहेगा, आर्थिक मामलों में भरपूर लाभ कमाएंगे और धन में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कारोबार में बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे और उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के योग हैं। व्यापार में लाभ कमाने के नए मौके मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में मेहनत से बड़ी सफलता हासिल होगी। अचानक धन लाभ होगा और नौकरी करने वालों को भी लाभ कमाने के अवसर प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। इनके अलावा बाकी राशियों पर सितारों का मिलाजुला असर रहेगा।*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा…*

*मेष* – पॉजिटिव – आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए आपका बहुत प्रयास रहेगा और काफी हद तक सफलता भी मिलेगी। किसी संबंधी या मित्र का सहयोग आपकी हिम्मत और हौसले को बढ़ाएगा। विद्यार्थियों की विदेश से संबंधित कई समस्याएं हल होने की संभावना है।
नेगेटिव – गुस्से और जोश पर काबू रखें। किसी करीबी संबंधी या मित्र के साथ छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति भी बन सकती है। दूसरों को सलाह देने की बजाय अपने स्वभाव को बदलना ज्यादा जरूरी है। बिना माँगे सलाह देना सही नहीं है।
करियर – व्यवसाय से संबंधित अपनी कार्यप्रणाली किसी के सामने भी साझा न करें, क्योंकि आपकी जो योजना दूसरों के सामने जाहिर हो जाएगी, कुछ लोग आपका काम बिगाड़ सकते हैं। काम में परिवार के सदस्यों का सहयोग लेना भी आपके तनाव को कम करेगा।
लव – पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा तथा पारिवारिक व्यवस्था भी बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में भी मिठास रहेगी।
स्वास्थ्य – वर्तमान मौसम के दुष्प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है। किसी तरह के संक्रमण या खाँसी, जुकाम से परेशान रहेंगे।
*भाग्यशाली रंग: बैंगनी, भाग्यशाली अंक: 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। सभी काम तय समय पर पूरे होते जाएंगे और खुशी-खुशी समय बीतेगा तथा खुले हाथ से अपने परिवार पर खर्च करेंगे। दूसरों की नजर में आपकी छवि और ज्यादा सुधरेगी और आपसी संबंधों में भी मजबूती आएगी।
नेगेटिव – किसी संबंधी के साथ कुछ वाद-विवाद होने की आशंका है। लेकिन अपने गुस्से तथा उत्तेजना पर काबू रखें। आपका यह स्वभाव बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। खर्च बढ़ता हुआ लग रहा है।
करियर – कारोबार से संबंधित कोई भी गतिविधि व्यवस्थित तरीके से पूरी होती जाएगी। पुश्तैनी व्यवसाय में ज्यादा फायदेमंद स्थितियां बन रही हैं। समय का भरपूर फायदा उठाएं। अचानक से ही कोई काम बन सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों के ऊपर काम की ज्यादा रहेगी।
लव – पारिवारिक व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान जरूर दें। विवाहेतर संबंधों की वजह से घर में तनाव हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
स्वास्थ्य – महिलाओं को अपनी सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 8*

*मिथुन* – पॉजिटिव – बच्चों की पढ़ाई से संबंधित कोई दिक्कत चल रही है, तो उसका समाधान मिल जाएगा और आप अपना ध्यान अपने निजी कामों पर लगा पाएंगे। किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका सहयोगात्मक योगदान रहेगा। नए संपर्क भी बनेंगे।
नेगेटिव – अपनी योजना और गतिविधियों की चर्चा किसी भी अनजान के सामने न करें। वरना कोई और व्यक्ति स्वार्थ की भावना से आपकी मेहनत का श्रेय ले सकता है। विद्यार्थियों को भी अपनी पढ़ाई की ओर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
करियर – वर्तमान व्यवसाय में जो काम चल रहे हैं, उनसे संबंधित कुछ रुकावटें आ सकती हैं। इन पर बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। क्योंकि निकट भविष्य में बहुत ही फायदेमंद स्थितियां प्राप्त होंगी। कमीशन से संबंधित व्यवसाय में थोड़ा सावधानी बरतें।
लव – दांपत्य जीवन में छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों में भी मजबूती रहेगी।
स्वास्थ्य – ज्यादा थकान की वजह से माइग्रेन और सर्वाइकल का दर्द परेशान करेगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान जरूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 3*

*कर्क* – पॉजिटिव – ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने कामों को पूरा करें, इससे आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। जमीन से संबंधित खरीद-फरोख्त का काम पूरा हो सकता है। साथ ही यह डील काफी फायदेमंद भी रहेगी।
नेगेटिव – कभी-कभी कोई नकारात्मक बातें हावी होने से आपके मनोबल में कमी आएगी। अपने स्वभाव को सकारात्मक बनाए रखें। कोई भी काम करने में ज्यादा सोच-विचार न करें वरना समय हाथ से निकल सकता है।
करियर – व्यवसाय में इस समय नई योजनाएं बनाने के लिए समय पक्ष में नहीं है। इसलिए वर्तमान गतिविधियों पर ही ध्यान लगाना सही रहेगा। मार्केटिंग से संबंधित कामों में सफलता मिलेगी। काम की जगह पर कुछ बदलाव से संबंधित योजना भी बन सकती है। नौकरी में कोई खास जिम्मेदारी मिलेगी।
लव – पारिवारिक व्यवस्था में भी अपना योगदान दें। इससे आपसी नजदीकियां बढ़ेंगी। विवाहेतर संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य – एलर्जी और खाँसी, जुकाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है। ऐसी जगहों पर जाने से पहले अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 2*

*सिंह* – पॉजिटिव – अपनी जीवनशैली को और ज्यादा अच्छा करने के लिए कोशिश करते रहेंगे। इससे अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आप को स्वस्थ महसूस करेंगे।
नेगेटिव – विद्यार्थी वर्ग का ध्यान बाहरी गतिविधियों तथा मौज-मस्ती में लगा रहेगा। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई प्रभावित होगी। कुछ लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश करेंगे। ऐसे लोगों से सावधान रहना जरूरी है।
करियर – व्यवसाय में आपको अपनी गुणवत्ता को और बेहतर बनाने की जरूरत है। दूर-दराज की पार्टियों से सही ऑर्डर मिलेंगे और यह ऑर्डर आपको बहुत ज्यादा मुनाफा दे सकते हैं। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को भी निकट भविष्य में तरक्की के अच्छे मौके प्राप्त होने वाले हैं।
लव – परिवार के सदस्यों के साथ मनोरंजन और मस्ती में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों के मामले में कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है।
स्वास्थ्य – सर्वाइकल और मांसपेशियों का दर्द बढ़ सकता है। बदलते मौसम से अपना बचाव जरूर रखें।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 5*

*कन्या* – पॉजिटिव – पिछले कुछ समय से की गई गलतियों से सीख लें और आगे बढ़ें। इस तरह की कोशिश करने से आपके व्यक्तित्व में सुधार आएगा तथा संबंधों में भी मिठास बढ़ेगी। और आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत भी करेंगे। घर में कोई शुभ काम से संबंधित योजना भी बनेगी।
नेगेटिव – कोई भी नया काम शुरू करने जा रहे हैं, तो उससे संबंधित और ज्यादा जानकारी हासिल करना आवश्यक है। आपके साथ धोखा होने की स्थिति बन रही है। संयुक्त परिवार में छोटी-मोटी बातों को लेकर कुछ मनमुटाव जैसी स्थिति रह सकती है।
करियर – ग्रहों की स्थिति अनुकूल बनी हुई है। व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पार्टनरशिप फायदेमंद साबित होगी और प्रभावशाली लोगों के साथ संपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। नौकरी में मनपसंद जगह पर तबादला होने की संभावना है। पैसों की स्थिति में भी सुधार होगा।
लव – पति-पत्नी के बीच सुखद संबंध रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक नजदीकियां बनी रहेंगी।
स्वास्थ्य – पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों से कुछ राहत रहेगी। लेकिन महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा जागरूक रहें।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 9*

*तुला* – पॉजिटिव – कोई नजदीकी या दूर की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है, जो कि यादगार रहेगा। आपका हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा अपने कामों के प्रति लगन आपको सफलता देगी। युवाओं की रुचि सामाजिक या आध्यात्मिक कामों में भी बढ़ेगी।
नेगेटिव – स्वभाव में स्वार्थीपन लाना और सिर्फ खुद पर केंद्रित होना पास के लोगों को नाराज भी कर सकता है। वसीयत से संबंधित मामले उठ सकते हैं। बहुत ज्यादा धैर्य और संयम से काम लेने की जरूरत है। कुछ समय आध्यात्मिक और धार्मिक गतिविधियों पर भी बिताएं।
करियर – व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा बनी रहेगी। हालाँकि आप अपनी कार्यप्रणाली को बेहतर बनाए रखने में सक्षम भी रहेंगे। आयात-निर्यात से संबंधित किसी भी काम में ज्यादा निवेश न करें। सरकारी नौकरी करने वाले लोग कोई भी गैरकानूनी काम में रुचि न लें। नौकरी में ज्यादा काम बना रहेगा।
लव – पति-पत्नी आपसी संबंधों में तालमेल बनाए रखें। विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूर रहें।
स्वास्थ्य – थकान की वजह से पैरों में सूजन और दर्द जैसी समस्या रहेगी। समय-समय पर आराम लेना भी आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: ऑरेंज, भाग्यशाली अंक: 3*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव – आज किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से कोई विवादित मामला सुलझाने का सही समय है। आप घर या व्यवसाय से संबंधित सभी जिम्मेदारियों को बड़ी गंभीरता से निभाएंगे। विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर जागरूक रहेंगे।
नेगेटिव – अपने करीबी मित्रों और संपर्क सूत्रों के साथ संबंधों में दूरियां न आने दें। किसी मित्र की समस्या के समाधान में आपको उसकी सहायता भी करनी पड़ सकती है। आज कामकाज तथा पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच तालमेल बैठाना एक चुनौती रहेगी।
करियर – कारोबारी मामलों में कुछ रुकावटें रहेंगी। आपके साथ ठगी भी हो सकती है। इस समय रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी भरोसा या विश्वास करना सही नहीं है। ध्यान रखें, कोई व्यावसायिक सूचना लीक हो रही है।
लव – किसी पुराने मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें ताजा होंगी। घर के सदस्यों में भी आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है।
स्वास्थ्य – इस समय वर्तमान नकारात्मक वातावरण से अपना बचाव रखना जरूरी है। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए भरपूर प्रयास करें।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3*

*धनु* – पॉजिटिव – अनुभवी लोगों के साथ मेल-मुलाकात होगी तथा उनके मार्गदर्शन से पिछले काफी समय से रुके हुए कामों में गति आएगी। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी।
नेगेटिव – किसी भी मुश्किल स्थिति में धैर्य और संयम बनाए रखें। गुस्से और उत्तेजना से कोई बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। किसी भी असमंजस की स्थिति में घर के अनुभवी तथा बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेने से आपकी मुश्किलों का समाधान निकलेगा।
करियर – व्यावसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा तथा फायदेमंद स्थितियां भी बन रही हैं। सरकारी कामों से जुड़े व्यवसाय में आपको बेहतरीन सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए कोशिश करने वाले लोगों को कोई खुशखबरी मिल सकती है।
लव – व्यावसायिक तनाव को पारिवारिक सुख-शांति पर हावी न होने दें। प्रेम संबंधों को मधुर बनाने के लिए समय देना भी जरूरी है।
स्वास्थ्य – वाहन सावधानी से चलाएं। कोई भी जोखिम लेने से बचें। चोट लगने की आशंका है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 5*

*मकर* – पॉजिटिव – अनुभवी तथा प्रभावशाली लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। लोगों की परवाह न करके खुद के कामों पर ध्यान लगाना आपको नई उपलब्धियां भी देगा। रुकी हुई पेमेंट इकट्ठा करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
नेगेटिव – प्रभावशाली लोगों की सलाह और मार्गदर्शन को लापरवाही में न लें। अनुशासित व्यवहार रखें। कुछ नकारात्मक सोच वाले लोग आपको अपने लक्ष्य से भटका सकते हैं। अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा।
करियर – व्यवसाय में अगर जगह बदलने की योजना बना रहे हैं, तो समय अनुकूल है। किसी रुके हुए काम के होने की संभावना है। जिससे पैसों की समस्या हल हो जाएगी। नौकरी करने वाले व्यक्तियों के पदोन्नति के अवसर बन रहे हैं, इसलिए अपने कामों को पूरी लगन से करें।
लव – पारिवारिक गतिविधियों में आपका सही सहयोग रहेगा। युवाओं का विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और प्रेम संबंधों में भी बदल सकते हैं।
स्वास्थ्य – अपनी क्षमता से ज्यादा काम का बोझ न लें। सिर दर्द और माइग्रेन की समस्या से राहत पाने के लिए अपने खान-पान और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 6*

*कुंभ* – पॉजिटिव – सकारात्मक सोच रखें तथा योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को पूरा करें। आपको अपनी कोशिशों में सफलता मिलेगी। तथा आय के साधन भी मजबूत होंगे। किसी अविवाहित सदस्य के लिए सही रिश्ता भी आने की संभावना है।
नेगेटिव – अजनबी लोगों से ज्यादा मेल-मिलाप न रखें। तथा कोई भी उपलब्धि मिलने पर तुरंत ही उस पर काम करें। ज्यादा सोच-विचार करने से समय हाथ से निकल सकता है। बिना सोचे-समझे उधार से संबंधित कोई भी गतिविधि न करें।
करियर – मीडिया से संबंधित गतिविधियों में अपना खास ध्यान लगाएं। व्यावसायिक गतिविधियां अच्छी रहेंगी। लेकिन अभी आय के स्रोत कुछ मध्यम ही रहेंगे। फोन और संपर्कों के माध्यम से ही ज्यादातर काम बन जाएंगे। नौकरी करने वाले व्यक्तियों को मन मुताबिक टूर पर जाने का मौका मिल सकता है।
लव – पति-पत्नी के बीच घर की किसी समस्या को लेकर कुछ कहासुनी रहेगी। शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालें। लव पार्टनर के साथ कुछ समय बिताना सुकून देगा।
स्वास्थ्य – कुछ समय एकांत या आध्यात्मिक गतिविधियों में भी जरूर लगाएं। क्योंकि नकारात्मक विचार आपकी मानसिक स्थिति को परेशान कर सकते हैं। जिसका असर आपकी काम करने की क्षमता पर पड़ेगा।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 8*

*मीन* – पॉजिटिव – घर में बड़े सदस्यों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन बना रहेगा। कोई शुभ काम पूरा होने जैसी योजना बनेगी तथा खुशी भरा वातावरण रहेगा। खर्च बढ़ेंगे लेकिन साथ ही आय की स्थिति भी बेहतर होने से दिक्कत नहीं होगी।
नेगेटिव – सफलता पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत की भी जरूरत है। दूसरों की बातों पर विश्वास न करके अपने फैसले को ही सबसे जरूरी रखें। अगर किसी को पैसा उधार दे रहे हैं, उससे संबंधित लिखित कार्रवाई करना जरूरी है।
करियर – वर्तमान परिस्थितियों की वजह से मंदी का असर आपके व्यवसाय पर भी पड़ा है। हिम्मत बनाए रखें जल्दी ही स्थितियां अनुकूल होने वाली हैं। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए स्थितियां अनुकूल हैं।
लव – पारिवारिक सदस्यों का सहयोग तथा एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना घर के वातावरण को खुशहाल बनाए रखेगी। लव पार्टनर से मुलाकात के अवसर बनेंगे।
स्वास्थ्य – मौसम के प्रति लापरवाह रहना आपको बीमार कर सकता है। इस समय अपने स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूक रहना जरूरी है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 6*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
*सूर्यकुंड धाम महाआरती भंडारा समिति के तत्वाधान में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन, कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने दिखाये कुश्ती के दांव-पेंच*

*सूर्यकुंड धाम महाआरती भंडारा समिति के तत्वाधान में विशाल ईनामी दंगल का आयोजन, कई प्रदेशों से आए पहलवानों ने दिखाये कुश्ती के दांव-पेंच*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d