• मुखपृष्ठ
  • नियम एवं शर्ते
  • गोपनीयता
  • खंडन
  • शिकायत/ सुझाव
  • हमारे बारे में
  • संपर्क
No Result
View All Result
Tuesday, June 23, 2026
MP NEWS CAST
NEWSLETTER
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
  • Home
  • हमारा शहर
  • प्रादेशिक ख़बरें
    • मध्यप्रदेश
      • भोपाल
      • अनुपपुर
      • दमोह
      • कटनी
      • सागर
      • उत्तरप्रदेश
        • अयोध्या
        • आगरा
        • कन्नौज
        • कौशांबी
        • चंदौली
        • चित्रकूट
        • जालौन
        • जौनपुर
      • उत्तराखण्ड
        • नैनीताल
      • गुजरात
        • अहमदाबाद
      • राजस्थान
        • भरतपुर
  • पॉलीटिक्स
  • मनोरंजन
  • लाइफ स्टाइल
  • व्यवसाय
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
MP NEWS CAST
No Result
View All Result
Home ज्योतिष

आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा..

by Manish Gautam Chiefeditor
August 20, 2025
in ज्योतिष
0
आज 14 अगस्त गुरुवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा……*
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookTwitterWhatsappTelegram

*आज शुक्र बुध और गुरु का त्रिग्रह योग साथ ही गजकेसरी योग,सिद्धि योग का अनुपम प्रभाव से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और कुंभ राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि होगी और लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। आइए जानते हैं आज का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा*
————————————————————
*आज 20 अगस्त बुधवार को भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की‌ द्वादशी तिथि है। सूर्य देव सिंह राशि में वहीं चंद्रमा 06:35 पी एम तक मिथुन राशि में रहेंगे। इसके बाद कर्क राशि में गोचर करेंगे। आज अभिजीत मुहूर्त नहीं है। राहुकाल दोपहर 12:24 बजे से दोपहर 02:02 बजे तक रहेगा। आज बुध प्रदोष व्रत के दौरान भगवान शिव की पूजा और व्रत करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें बेलपत्र, धतूरा, और फल चढ़ाएं। व्रत के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें और उनकी स्तुति करें। बुध ग्रह की शुभता के लिए इस दिन हरे रंग के वस्त्र पहनना और हरी वस्तुओं का दान करना भी शुभ माना जाता है। इससे बुद्धि, वाणी और व्यवसाय में सफलता मिलती है। साथ ही भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। आज का दिन कर ग्रह स्वामी बुध है और चंद्रमा और बुध की युति होने जा रही है जो शुभ योग बनाएगी। इसके साथ ही शुक्र बुध और गुरु का त्रिग्रह योग बनेगा और गजकेसरी योग का भी संयोग बनेगा। यही नहीं आज सूर्य से चंद्रमा 11वें भाव में होंगे जिससे सम योग बनेगा। और तो और आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र में सिद्धि योग का भी संयोग के प्रभाव से मेष, वृषभ, सिंह, कन्या और कुंभ राशियों के लिए भाग्यशाली रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में कार्यकुशलता से लाभ मिलेगा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों के अधिकारों में वृद्धि होगी और लाभ कमाने के मौके मिलेंगे। व्यापार में बड़ी डील मिलने से अत्यधिक मात्रा में धन लाभ हो सकता है और उत्तम संपत्ति प्राप्त होने के भी योग हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और आर्थिक मामलों में भी खूब लाभ कमाएंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए सामान्य दिन रहेगा।*

*डॉ. चन्द्रशेखर शास्त्री जी महाराज के अनुसार आज बुधवार का दिन 12 राशियों के लिए कुछ ऐसा रहेगा….*

*मेष* – पॉजिटिव: कुछ समय खुद के लिए बिताना और अपने मन मुताबिक कामों को करना आपको खुश करेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। खास लोगों के बीच बैठना होगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
नेगेटिव: कुछ विरोधी सक्रिय होकर आपके कामों में रुकावट डाल सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें। कामों में चल रही बेकार की देरी और रुकावट के कारण मूड कुछ खराब रह सकता है। दोस्तों और संबंधियों के साथ सही तालमेल बनाकर रखें।
व्यवसाय: अपनी किसी भी व्यावसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से बताना सही रहेगा और समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें। सरकारी नौकरी वाले लोगों का अपने क्षेत्र में दबदबा बना रहेगा।
लव: व्यस्तता के बावजूद घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में अलगाव की स्थिति बन रही है।
स्वास्थ्य: बहुत ज्यादा काम का बोझ की वजह से पैरों में दर्द और थकान महसूस होगी। सही आराम भी जरूर लें।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 5*

*वृषभ* – पॉजिटिव: घरेलू गतिविधियों में ही दिन का सुखद समय बीत जाएगा, लेकिन साथ ही अपना ध्यान बेकार की गतिविधियों से हटाकर अपने कामों पर ही केंद्रित रखें। कोई खास काम आज बन सकता है। विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा में सही नतीजे हासिल होंगे।
नेगेटिव: आज एक खास बात ध्यान रखनी है कि हर किसी पर विश्वास न करें और अपनी योजनाओं को काम में लाने में ज्यादा समय न लगाएं तथा जल्दी फैसला लें। कुछ बेकार के खर्चे भी आ सकते हैं और उन पर काबू पाना भी मुश्किल होगा।
व्यवसाय: दिन भर व्यापारिक व्यस्तता बनी रहेगी। किसी खास काम पर भी विचार होगा। अगर कोई पार्टनरशिप करने की सोच रहे हैं, तो उसे तुरंत काम में लाएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां बन रही हैं।
लव: परिवार के सदस्यों के बीच सही तालमेल रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास और मनोबल में कमी महसूस कर सकते हैं। कुछ समय आत्मचिंतन में जरूर लगाएं।
*भाग्यशाली रंग: पीला, भाग्यशाली अंक: 3*

*मिथुन* – पॉजिटिव: आपकी व्यवहार कुशलता में निखार आ रहा है और आज आपका यही गुण आपकी तरक्की में सहायक होगा। आप बुद्धिमानी और होशियारी द्वारा अपने संपर्क सूत्रों का फायदा उठाने में सफल रहेंगे। कोई पुराना विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा।
नेगेटिव: अपनी योजनाएं गुप्त रखें, नहीं तो कोई अन्य व्यक्ति इनका फायदा उठा सकता है। बच्चे की पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। इस समय किसी भी महत्वपूर्ण काम को करने में आलस या सोच-विचार न करें, इससे आपकी काम करने की क्षमता प्रभावित होगी।
व्यवसाय: आज व्यापार में कोई नई उपलब्धि आपकी प्रतीक्षा कर रही है। पूरी उमंग के साथ उसका स्वागत करें और योजनाबद्ध तरीके से अपने कामों को पूरा करें। काम की जगह पर छोटी-मोटी समस्याएं आएंगी, स्टाफ के बीच कुछ राजनीति जैसा माहौल बनेगा।
लव: जीवनसाथी और परिवार के लोगों के साथ अपनी गतिविधियों को जरूर साझा करें। विपरीत लिंग के दोस्तों से मेल-मुलाकात करते समय मर्यादा का ध्यान जरूर रखें।
स्वास्थ्य: डायबिटीज के मरीज अपना खास ध्यान रखें और अपने खान-पान संबंधी आदतों को सही बनाकर रखना भी आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: केसरिया, भाग्यशाली अंक: 5*

*कर्क* – पॉजिटिव: घर और व्यापार के बीच तालमेल बनाकर रखने से शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। अगर जगह बदलने से संबंधित कोई योजना बन रही है तो आज उस पर कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों के आने से उत्सव भरा माहौल रहेगा।
नेगेटिव: पारिवारिक या अन्य कोई व्यस्तता बढ़ने से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में दिक्कत महसूस करेंगे, इसकी वजह से आपको भारी नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। इस समय किसी भी तरह के खरीद-फरोख्त से संबंधित काम को टाल ही दें तो सही रहेगा।
व्यवसाय: जनसंपर्कों का दायरा और ज्यादा बढ़ेगा, लेकिन अभी भी व्यापारिक गतिविधियों का गंभीरता और बारीकी से मूल्यांकन करना जरूरी है। सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब न करें। बदलते माहौल में अभी लाभ की ज्यादा उम्मीद भी न ही रखें, तो सही है।
लव: घर में अनुशासित और सुकून भरा वातावरण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: मौसम के बदलाव का असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। थकान और सुस्ती हावी रहेगी।
*भाग्यशाली रंग: आसमानी, भाग्यशाली अंक: 3*

*सिंह* – पॉजिटिव: आज आपके लगातार प्रयासों से किसी दुविधा का समाधान मिलेगा, साथ ही अपने नजदीकी लोगों से चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी, संबंधों में फिर से मिठास आएगी। धार्मिक और आध्यात्मिक क्रियाकलापों में भी सही समय बीतेगा।
नेगेटिव: समय अनुसार अपनी दिनचर्या में भी बदलाव लाना जरूरी है। कभी-कभी सुस्ती और आलस पैदा होने की वजह से आप कोई उपलब्धि खो सकते हैं। अपनी इन कमियों पर ध्यान दें। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदेह रहेगा।
व्यवसाय: व्यावसायिक नजरिए से समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है। युवाओं को किसी नए काम से संबंधित पहली पेमेंट आने की संभावना है, जिससे मन में खुशी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से संबंधित कोई सूचना मिलेगी, जो आपके लिए भाग्यशाली साबित होगी।
लव: पारिवारिक वातावरण बहुत ही सुखद और खुशनुमा बना रहेगा। युवा लोग बेकार के प्रेम संबंधों में समय खराब न करके कामों पर ध्यान दें।
स्वास्थ्य: कब्ज और बवासीर जैसी चल रही समस्या को हल्के में न लें, अपना सही इलाज लेना आवश्यक है।
*भाग्यशाली रंग: क्रीम, भाग्यशाली अंक: 1*

*कन्या* – पॉजिटिव: कुछ समय अपने मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी जरूर निकालें, इससे आप अपने आपको बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पारिवारिक सदस्य के शादी से संबंधित रिश्ता आ सकता है। विदेशी संपर्क सूत्रों से अच्छी आमदनी होने की संभावना है।
नेगेटिव: इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अपनी गतिविधियों और योजनाओं की किसी के सामने भी चर्चा न करें। किसी नजदीकी व्यक्ति से अचानक ही किसी मुद्दे पर वाद-विवाद पैदा हो सकता है, शांतिपूर्ण तरीके से मामला सुलझाना सही रहेगा।
व्यवसाय: व्यापार से संबंधित किसी भी नए काम में आज दिलचस्पी न लें, क्योंकि सही समय न देने की वजह से दिक्कतें आएंगी। मीडिया, कला, कंप्यूटर आदि से संबंधित व्यापार में फायदेमंद स्थिति रहेगी। इस समय लेन-देन को लेकर कुछ गलतियां हो सकती हैं।
लव: जीवन साथी के साथ संबंध मिठास भरे रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य: अपनी दिनचर्या संयमित रखें। वर्तमान मौसम का नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
*भाग्यशाली रंग: गुलाबी, भाग्यशाली अंक: 9*

*तुला* – पॉजिटिव: घर के रखरखाव और व्यवस्था से संबंधित गतिविधियों में ही दिन का ज्यादातर समय बीतेगा और आपके काम में जरूर सफलता मिलेगी। संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशनुमा माहौल रहेगा। पैसों से संबंधित कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।
नेगेटिव: युवा लोगों को अपनी पढ़ाई से संबंधित सही नतीजे न मिलने से कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है, लेकिन दूसरों की बातों में ध्यान न देकर अपनी काम करने की क्षमता पर विश्वास रखें, जरूर मनोबल बढ़ेगा। कोई कोर्ट केस से संबंधित मामला अगर चल रहा है, तो उस पर बहुत ज्यादा सावधानी से काम करें।
व्यवसाय: व्यापार में पिछले कुछ समय में जो बदलाव किए हैं, उसका सही नतीजा हासिल होने वाला है, साथ ही काम की जगह पर आपका दबदबा भी बना रहेगा और फायदेमंद स्थितियां भी आ रही हैं, लेकिन बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत है। ऑफिस का माहौल सुखद रहेगा।
लव: प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अकेले लोगों के लिए भी कोई अच्छा रिश्ता आने से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
स्वास्थ्य: बदलते मौसम की वजह से गले में दर्द और खाँसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती हैं। लापरवाही बिल्कुल न करें, तुरंत उसका इलाज लें।
*भाग्यशाली रंग: लाल, भाग्यशाली अंक: 2*

*वृश्चिक* – पॉजिटिव: युवा लोग पूरी मेहनत और लगन से अपने लक्ष्य को पाने में ध्यान दें, आपको बहुत ही अच्छे नतीजे मिलेंगे। अध्यात्म और धर्म से संबंधित गतिविधियों के प्रति आपकी रुचि और आस्था रहेगी और इसके कारण आपके व्यवहार में भी बहुत ही सकारात्मक बदलाव आया है।
नेगेटिव: कहीं निवेश कर रहे हैं, तो पहले उससे संबंधित जानकारी जरूर हासिल करें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी, अस्पताल आदि में भी चक्कर लग सकते हैं। घर में ज्यादा अनुशासन बनाकर रखना भी परिवार के लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकता है।
व्यवसाय: इंश्योरेंस, बीमा, पॉलिसी आदि से संबंधित व्यापार में मुनाफा देने वाली स्थितियां रहेंगी। पार्टनरशिप से संबंधित कामों में आपके फैसले सबसे ऊपर और फायदेमंद रहेंगे। लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है।
लव: शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी। युवा लोगों को किसी प्रिय मित्र के मिलने से खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य: गैस और कब्ज जैसी परेशानी रहेगी। कमजोरी भी महसूस हो सकती है।
*भाग्यशाली रंग: नीला, भाग्यशाली अंक: 2*

*धनु* – पॉजिटिव: सही सोच-विचार और आत्म निरीक्षण करने की जरूरत है, इससे आप अपने कामों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे और आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपकी उपस्थिति रहेगी।
नेगेटिव: ज्यादा सोच-विचार करने में समय लगाने से आपके कई महत्वपूर्ण काम छूट सकते हैं। निवेश या बैंक से संबंधित कामों को बहुत सावधानी पूर्वक करें। युवा लोग मौज-मस्ती की वजह से अपने कामों के प्रति लापरवाही करेंगे, जो कि नुकसानदेह रहेगी।
व्यवसाय: काम की जगह पर अपने विरोधियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें, हालांकि प्रतिस्पर्धा में आपको सही सफलता मिलेगी। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब से संबंधित कामों में पारदर्शिता रखें। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रहेगा।
लव: परिवार में कोई खुशखबरी मिलने से उत्सव का माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने करियर के साथ समझौता न करें।
स्वास्थ्य: अपनी क्षमता से ज्यादा मेहनत करना ठीक नहीं है, इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने आप को सही आराम भी देने की जरूरत है।
*भाग्यशाली रंग: सफेद, भाग्यशाली अंक: 2*

*मकर* – पॉजिटिव: रोजमर्रा की दिनचर्या से हटकर कुछ समय खुद के लिए भी निकालें, इससे आप खुश और ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने से संबंधित कोई विचार चल रहा है, तो उस पर अमल करने का अच्छा समय है।
नेगेटिव: कभी-कभी आपकी शंकालु आदत आपके लिए ही परेशानी का कारण बन जाती है। निजी जीवन से संबंधित किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें, इसका नकारात्मक असर आपकी काम करने की क्षमता पर भी पड़ सकता है।
व्यवसाय: मार्केटिंग और मीडिया से संबंधित कामों में ज्यादा ध्यान दें और अपने संपर्क सूत्रों को भी मजबूत करें, इनसे आपको अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। सरकारी नौकरी में काम कर रहे लोगों को अपने कामों के बेहतर नतीजे देने की वजह से इनाम दिया जा सकता है।
लव: पति-पत्नी के बीच आपसी प्यार और तालमेल बना रहेगा। प्रेम संबंधों की वजह से अपने निजी कामों से किसी भी तरह का समझौता न करें।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से लापरवाही बरतना सही नहीं है।
*भाग्यशाली रंग: बादामी, भाग्यशाली अंक: 4*

*कुंभ* – पॉजिटिव: कुछ नई गतिविधियों की तरफ आपका ध्यान आकर्षित रहेगा। घर के रखरखाव और रचनात्मक कामों में ज्यादातर दिन बीतेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अपने आपको स्वस्थ महसूस करेंगे। युवा लोग अपनी पढ़ाई या करियर को लेकर कोशिश करते रहेंगे।
नेगेटिव: पैसों के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें। भावना और उदारता में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर जीत हासिल करें। कोई भी फैसला लेने से पहले उस पर सही सोच-विचार करना जरूरी है।
व्यवसाय: काम की जगह पर कर्मचारियों पर विश्वास रखना और दोस्ताना व्यवहार उनकी काम करने की क्षमता को और ज्यादा बढ़ाएगा। साथ ही अन्य योजनाओं पर भी सोच-विचार होगा। साझेदारी के कारोबार में किसी प्रोजेक्ट को लेकर अपने सहयोगी के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
लव: पति-पत्नी के बीच घर की व्यवस्था को लेकर तकरार रह सकती है। शादी के बाहर के संबंधों से भी दूरी बनाकर रखें।
स्वास्थ्य: ब्लड प्रेशर से संबंधित जाँच नियमित करवाएं, लापरवाही करना ठीक नहीं है। मौसम से भी अपना बचाव रखें।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 8*

*मीन* – पॉजिटिव: आज दिनचर्या व्यवस्थित और मन मुताबिक तरीके से बीतेगी। कुछ समाधान भी मिलेंगे, जिससे आप अपने आपको फिर से ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। युवा लोगों को अपने करियर से संबंधित कोई उपलब्धि मिलने की उम्मीद है।
नेगेटिव: अनजान लोगों को पैसा उधार न दें और न ही उन पर विश्वास करें। गलतफहमी की वजह से कुछ रिश्तों में अनबन भी आने की आशंका है। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को कुछ दिक्कत आ सकती है, इसलिए पेपर वर्क बहुत ही सावधानी से करें।
व्यवसाय: व्यापार से संबंधित ज्यादा से ज्यादा जानकारियां हासिल करें और दूरदराज के पार्टियों से भी संपर्क रखें, इससे आपको सही नतीजे मिलेंगे। ऑफिस में अपने काम करने की नीतियों में बदलाव लाने की कोशिश करें।
लव: शादीशुदा जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखना बहुत जरूरी है, नहीं तो गलतफहमियां आ सकती हैं।
स्वास्थ्य: व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान रखना जरूरी है, नहीं तो कमजोरी और थकान जैसी स्थिति महसूस होगी।
*भाग्यशाली रंग: हरा, भाग्यशाली अंक: 6*

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

Like this:

Like Loading…
Manish Gautam Chiefeditor

Manish Gautam Chiefeditor

Next Post
इस वक्त की बड़ी खबर  “प्रशासन लाख चाहे निजी स्कूलों को सुधारना”मक्सी के कौटिल्य स्कूल की बस पलटी,सूचना के 2 घण्टे बाद भी प्रबंधन मौके पर नही पहुंचा”

इस वक्त की बड़ी खबर "प्रशासन लाख चाहे निजी स्कूलों को सुधारना"मक्सी के कौटिल्य स्कूल की बस पलटी,सूचना के 2 घण्टे बाद भी प्रबंधन मौके पर नही पहुंचा"

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

No Result
View All Result
  • About Us
  • Client Portal
  • Complaints and Feedback
  • Contact
  • Home 1
  • Privacy Policy
  • Privacy Policy
  • Rules and Regulations

© 2020 MP News Cast - Director Manish Gautam.

%d